भारत, May 30, 2026

रियान पराग और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IPL)
Vaibhav Suryavanshi-Riyan Parag Controversy: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रियान पराग डगआउट्स में वैभव सूर्यवंशी को डांटते नजर आ रहे हैं।वीडियो के वायरल होते ही रियान पराग की आलोचना शुरू हो गई है और कुछ यूजर्स राजस्थान रॉयल्स को उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।
मुल्लांपुर में आरआर ने वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक 96 रन की पारी की बदौलत 214 रन बनाए। सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार शतक से चूक गए। इससे पहले एलिमिनेटर मुकाबले में भी वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन बनाकर आउट हो गए थे।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की ओर से आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे। उनके सामने जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, दासुन शनाका और जोफ्रा आर्चर आउट हो गए। सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए। हालांकि सीजन में तीसरी बार शतक से चूक गए।
सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में 29 गेंदों में 97 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उससे पहले लीग स्टेज में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रन बनाकर आउट हो गए थे। शुक्रवार को वह टाइटंस के खिलाफ बी 96 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के बाद कप्तान रियान पराग डगआउट्स में उन्हें डांटते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस दौरान यूजर्स इस वीडियो को अलग अलग नजरिए से देख रहे हैं। कुछ यूजर्स रियान पराग के इस रवैये की अलोचना कर रही है, तो कुछ वैभव सूर्यवंशी के साथ इस वर्ताव के लिए राजस्थान रॉयल्स को रियान पराग के खिलाफ एक्शन लेने की सलाह दे रहे हैं।
आपको बता दें कि जिस पिच पर यशस्वी जायसवाल 1 रन बनाकर आउट हो गए, जिस पिच पर ध्रुव जुरेल 7 रन और रियान पराग 11 रन बना सके, उसी पिच पर 15 साल के इस बल्लेबाज ने 96 रन कूट दिए। इसके बावजूद टीम जीत नहीं सकी और टूर्नामेंट से सफर समाप्त हो गया। सूर्यवंशी ने इस सीजन 48.50 की औसत और 237 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के जड़े।
संबंधित विषय:
Updated on: 30 May 2026 12:24 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।