31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 31, 2026

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स को कराया ₹33 करोड़ का फायदा, जानें कैसे

Vaibhav Sooryavanshi 33 crore profit: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी की एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है। मात्र 1.10 करोड़ में रिटेन हुए वैभव ने अपनी टीम को करीब 33.87 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा कर दिया है। जानिए क्या है ये पूरा गणित।

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 , Rajasthan Royals profit Vaibhav Sooryavanshi , Vaibhav Sooryavanshi 33 crore profit

वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

Rajasthan Royals profit Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) भले ही क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस से हारकर बाहर हो गई हो, लेकिन उनके 15 साल के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में वो तबाही मचाई है जिसकी गूंज हर तरफ है। बिहार के इस छोटे से लड़के ने इस सीजन के 16 मैचों में 237.30 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 776 रन कूट डाले, जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शानदार शतक शामिल है। फिलहाल वैभव के पास ऑरेंज कैप है, जो आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच में शुभमन गिल या साई सुदर्शन के प्रदर्शन के बाद बदल सकती है।

राजस्थान रॉयल्स को 31 गुना मुनाफा हुआ

अब बात करते हैं उस असली खेल की, जिसने राजस्थान रॉयल्स को मालामाल कर दिया। राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में सिर्फ 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था और इसी प्राइस पर IPL 2026 के लिए रिटेन भी किया था।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेटा मॉडल्स और 'प्लेयर इम्पैक्ट वैल्यू' के हिसाब से वैभव के प्रदर्शन की असली कीमत ₹34.97 करोड़ आंकी गई है। यानी उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को पूरे ₹33.87 करोड़ का शुद्ध मुनाफा (Profit) कमा कर दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि फ्रेंचाइजी ने उन पर जो 1 रुपया खर्च किया, बदले में वैभव ने मैदान पर ₹31.79 का काम करके दिया।

इस सीजन में सबसे ज्यादा मुनाफा देने के मामले में वैभव पूरे आईपीएल में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ शुभमन गिल (₹35.14 करोड़ मुनाफा) और रजत पाटीदार (₹35.06 करोड़ मुनाफा) हैं।

दिग्गजों से भी आगे निकल गए

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में कई दिग्गजों के रिकार्ड्स तोड़े है। अब जब बात प्रॉफिट की आती है तो उसमें भी इस 15 साल के बल्लेबाज ने सीनियर खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

वैभव का यह मुनाफा ऋषभ पंत (₹27 करोड़), निकोलस पूरन (₹21 करोड़), युजवेंद्र चहल (₹18 करोड़) और जसप्रीत बुमराह (₹18 करोड़) जैसी बड़ी-बड़ी महंगी बोलियों से भी कहीं ज्यादा कीमती साबित हुआ। भले ही रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स खिताब से चूक गई हो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी के रूप में उन्हें हीरा मिल चुका है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें