1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत ने दिया 253 रन का लक्ष्य, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इतने ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

India U19 vs Pakistan U19: U19 वर्ल्डकप 2026 के आखिरी सुपर 6 के मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 253 रन का लक्ष्य रखा है।

2 min read
Google source verification
U19 Team India

भारत की अंडर 19 टीम (फोटो- ICC)

IND vs PAK, U19 World Cup 2026: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर सिक्स मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए हैं। अब पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 253 रन के लक्ष्य को 33.3 ओवरों में हासिल करना होगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले आउट हो गए, तो अरोन जॉर्ज भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।

वैभव सूर्यवंशी ने 30 रन जरूर बनाए, लेकिन वह मोहम्मद सायम की गेंद पर आउट हो गए। वेदांत त्रिवेदी इकलौते बल्लेबाज रहे जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 98 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली। एक समय भारतीय टीम 147 रन पर अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अहम योगदान देते हुए टीम को 250 के पार पहुंचा दिया। अंबरीश ने 29 रन बनाए, अभिज्ञान कुंडू 16 रन बनाकर आउट हुए। कनिष्क चौहान ने 29 गेंदों में 35 रन की पारी खेली, जबकि खिलन पटेल ने 15 गेंदों में 21 रन बनाए।

मुश्किल हुई पाक की राह

पाकिस्तान की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अब्दुल सुभान रहे, जिन्होंने 9.5 ओवर में एक मेडन सहित 33 रन देकर 3 विकेट झटके। मोहम्मद सायम को 2 सफलता मिली, जबकि अली रजा ने 1 विकेट हासिल किया।

आपको बता दें कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न सिर्फ यह मुकाबला जीतना होगा, बल्कि बड़े अंतर से भारतीय टीम को हराना भी जरूरी है। अब भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बना लिए हैं। अगर पाकिस्तान की टीम इस लक्ष्य को 33.3 ओवरों में हासिल कर लेती है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं अगर पाकिस्तान की टीम एक भी गेंद ज्यादा खेलती है, तो भारतीय टीम हार के बावजूद अंतिम चार में जगह बना लेगी।

Story Loader