1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय फैंस के लिए आई गुड न्‍यूज, तिलक वर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट, खेलेंगे 2 वार्म-अप मैच

Tilak Varma pass fitness test: T20 वर्ल्ड कप से पहले फैंस के लिए खेमे से अच्‍छी खबर आ रही है कि तिलक वर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। अब वह 2 वार्म-अप मैच में खेलते नजर आएंगे। हालांकि वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं आ सका है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 01, 2026

Tilak Varma pass fitness test

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credit - IANS)

Tilak Varma pass fitness test: आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 से पहले भारतीय खेमे से अच्‍छी खबर आ रही है। तिलक वर्मा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेलने के लिए फिटनेस टेस्‍ट पास कर लिया है। ज्ञात हो कि 7 जनवरी को 23 वर्षीय तिलक को राजकोट के गोकुल अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें टेस्टिकुलर टॉर्शन का पता चला और उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई। भारत बनाम न्यूजीलैंड की वनडे और टी20 सीरीज मिस करने वाले तिलक अब वर्ल्ड कप के दो वार्म-अप मैचों में खेलते नजर आएंगे।

इंडिया ए के ​​लिए भी खेलेंगे तिलक वर्मा

ईएसपीएलक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, तिलक वर्मा को खेलने के लिए मंजूरी मिल गई है। उम्मीद थी कि वह 4 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के एकमात्र वार्म-अप मैच में खेलेंगे। लेकिन, यह सब नहीं होगा। बीसीसीआई चाहता है कि वह इंडिया ए के ​​लिए भी एक मैच खेलें।
वह जल्‍द ही भारत की टीम से जुड़ने वाले हैं।

वॉशिंगटन सुंदर पर कोई अपडेट नहीं

वॉशिंगटन सुंदर की रिकवरी के बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं मिल सका है। उम्मीद है कि उनका फिटनेस टेस्ट 4 फरवरी को होगा। इसके बाद सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस बीसीसीआई से आगे ​​की योजना पर चर्चा करेगा। रियान पराग को सुंदर के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

यह ऑलराउंडर भी चोटों से जूझ रहा था। लेकिन, किस्मत से उन्हें भी खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। पराग वर्ल्‍ड कप से पहले इंडिया ए के ​​लिए दो मैच खेलेंगे। अगर वॉशिंगटन के साथ सब ठीक नहीं रहा, तो बोर्ड उन्हें वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम में शामिल कर सकता है।

भारत और इंडिया ए का वार्म-अप शेड्यूल

तारीखमैचवेन्‍यूसमय
2 फरवरीइंडिया ए बनाम यूएसएडीवाई पाटिल स्‍टेडियम नवी मुंबई5:00 PM
4 फरवरीभारत बनाम साउथ अफ्रीकाडीवाई पाटिल स्‍टेडियम नवी मुंबई7:00 PM
6 फरवरीइंडिया ए बनाम नामीबियासीओई बेंगलुरु5:00 PM
Story Loader