1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

’12 महीनों में दूसरी बार…. ‘, पूर्व भारतीय ओपनर ने संजू सैमसन के आउट होने के तरीके पर साधा निशाना

संजू ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों में 9.20 की औसत से सिर्फ 46 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले उनका यह फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। संजू की खराब बल्लेबाजी का मुख्य कारण उनकी तकनीक है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 01, 2026

Sanju Samson

भारतीय विस्फोटक विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं (Photo - BCCI)

Sanju Samson, India vs New Zealand T20 Series: भारतीय विस्फोटक विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। उम्मीद थी कि वे घरेलू मैदान पर फॉर्म में लौटेंगे और अच्छा प्रदर्शन कर अपनी जगह मजबूत करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। संजू सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

संजू ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया

संजू ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों में 9.20 की औसत से सिर्फ 46 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले उनका यह फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। संजू की खराब बल्लेबाजी का मुख्य कारण उनकी तकनीक है। पिछले कुछ समय में उन्होंने ढेरों बदलाव किए हैं, जो अब उनकी कमजोरी बन गए हैं।

एक ही तरह से आउट हो रहे हैं संजू

तिरुवनंतपुरम में उनके बल्ले से सिर्फ एक चौका आया और वह भी बाहरी किनारा लगने की वजह से मिला। इसके बाद सैमसन क्रॉस लाइन में छक्का जड़ना चाहते थे। लेकिन गेंद बल्ले से मोटा बाहरी किनारा लेते हुए डीप थर्ड मैन पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई और वह सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड के खिलाफ भी किया था खराब प्रदर्शन

ऐसा ही कुछ एक साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था। जब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ में संजू लगातार शॉर्ट बॉल पर आउट हुए थे और मात्र 51 रन बनाए थे। पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने सैमसन की अस्थिर बल्लेबाज़ी तकनीक पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का एक ही तरह से आउट होने का पैटर्न बेहद असामान्य है।

आकाश चोपड़ा ने संजू की तकनीक पर उठाए सवाल

ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर चर्चा के दौरान चोपड़ा ने कहा, "मुझे लगता है कि पिछले करीब 12 महीनों में यह दूसरी बार हो रहा है। इसकी शुरुआत इंग्लैंड सीरीज़ से हुई थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, खासकर सबसे छोटे फॉर्मेट में, बहुत कम ही देखने को मिलता है कि कोई शीर्ष स्तर का बल्लेबाज़ एक तय पैटर्न में आउट हो। वह पांच बार एक ही तरह से शॉर्ट बॉल पर डीप में कैच आउट हुए। यहां भी अगर आप तेज़ गेंदबाज़ों के खिलाफ उनके आउट होने का तरीका देखें, तो उसमें एक डरावनी समानता दिखती है।"

उन्होंने आगे कहा, "गेंद डाले जाने से पहले ही आप क्रीज़ के काफी अंदर चले जाते हैं। आप शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, लेकिन फ्रंट फुट आगे नहीं बढ़ता। नतीजा यह होता है कि बल्ला हर बार बंद हो जाता है। तिरुवनंतपुरम में एक बार वह बाहरी किनारे से बच गए थे। पिछले मैच में भी बल्ला कुछ ज़्यादा ही जल्दी बंद हो गया था। यानी अब यह एक पैटर्न बन चुका है।”

ईशान किशन के फॉर्म ने बढ़ाई संजू की मुश्किलें

इस बीच, भारत के बैकअप विकेटकीपर ईशान किशन की शानदार फॉर्म ने सैमसन की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ईशान ने पूरी सीरीज़ में जबरदस्त प्रदर्शन किया और शनिवार रात तूफानी अंदाज़ में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक जड़कर टी20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग 11 में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

Story Loader