12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

द हंड्रेड ऑक्शन में एक बोली के लिए तरस गए ये पाकिस्तानी, T20 वर्ल्डकप के हीरो को भी नहीं मिला भाव

इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी। केशव महाराज, टिम सेफर्ट और शादाब खान अनसोल्ड रहे, जबकि उस्मान तारीक द हंड्रेड में बिकने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बने।

2 min read
Google source verification
pakistan

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

The Hundred Auction 2026: इंग्लैंड की 100 गेंद वाली लीग ‘द हंड्रेड’ के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन लंदन में हो रहा है, जहां दुनिया भर के कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। इस ऑक्शन में बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, साउदर्न ब्रेव, सनराइजर्स, ट्रेंट रॉकेट्स और वेल्स फायर जैसी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर बोली लगा रही हैं।

आपको बता दें कि इस ऑक्शन में साउथ अफ्रीका के केशव महाराज अनसोल्ड रहे हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहने वाले न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट को भी कोई खरीदार नहीं मिला। इसके अलावा पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सम अयूब को भी निराशा हाथ लगी। वहीं हैरी ब्रूक और टिम साउदी को भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

सेफर्ट को नहीं मिला भाव

हालांकि फिन एलन को ट्रेंट रॉकेट्स ने खरीद लिया। फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप में टिम सिफर्ट से कम रन बनाए थे, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रहा था। टिम सिफर्ट ने 8 मैचों की 8 पारियों में 40.57 की औसत और 166.33 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 34 चौके और 16 छक्के लगाए थे। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

साउथ अफ्रीका के बड़े खिलाड़ियों में एडन मार्करम को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा, जबकि डेविड मिलर को साउदर्न ब्रेव ने अपनी टीम में शामिल किया।

वहीं डेरिल मिचेल भी इस ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। दूसरी ओर आदिल राशिद को साउदर्न ब्रेव ने खरीदा। इसके अलावा जैक क्रॉली को नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने खरीदा, जबकि टॉम करन, जो सैम करन के भाई हैं, उन्हें लंदन स्पिरिट ने अपनी टीम में शामिल किया। पाकिस्तान के शादाब खान भी इस ऑक्शन में अनसोल्ड रहे, जबकि पाकिस्तान के उस्मान तारीक को बर्मिंघम फीनिक्स ने खरीदा। वह द हंड्रेड लीग में बिकने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं।