
संजू सैमसन (फोटो- IANS)
T20 World Cup 2026 Stats: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने जीत लिया। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने कई मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तान के एक बल्लेबाज से कई आंकड़ों के मामले में पीछे नजर आए। T20 वर्ल्ड कप 2026 के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो कई ऐसे आंकड़े हैं, जिनमें पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान अकेले आगे नजर आए।
सबसे पहले अगर बात करें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की, तो साहिबजादा फरहान ने छह मैचों में 76.60 की औसत से 383 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 160 का रहा। हालांकि फरहान के अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज उनके आसपास भी नहीं भटक सका। यही वजह रही कि पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी।
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी साहिबजादा फरहान सबसे आगे रहे। वह एक ही वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस टूर्नामेंट में दो शतक लगाए, जबकि भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शतक नहीं लगा सका।
हालांकि कई मामलों में भारतीय खिलाड़ी आगे भी रहे। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संजू सैमसन आगे नजर आए। वहीं सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट के मामले में फिन एलन का रिकॉर्ड शानदार रहा, जिन्होंने करीब 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जबकि संजू सैमसन का स्ट्राइक रेट 199.38 रहा।
वहीं गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने चटकाए। इसके अलावा टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन इकॉनमी भी जसप्रीत बुमराह के नाम रही, जिन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 6.5 की इकॉनमी से रन खर्च किए।
Published on:
12 Mar 2026 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
