
टीम इंडिया (फोटो- IANS)
Team India Matches in Super 8 T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारतीय टीम का किन-किन टीमों से मुकाबला होगा, यह अब कंफर्म हो चुका है। भारतीय टीम को सुपर 8 के ग्रुप 1 में रखा गया है, जिसमें जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं। इसका मतलब यह है कि भारतीय टीम को दूसरे ग्रुप की तुलना में आसान ग्रुप मिला है।
आपको बता दें कि इस ग्रुप में भारतीय टीम अब तक अपने तीनों मुकाबले जीत चुकी है और ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला उसका नीदरलैंड्स के खिलाफ है। इसके बाद सुपर 8 में भारतीय टीम अपना पहला मैच 22 फरवरी को खेलेगी, जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम-अहमदाबाद) से होगा। 26 फरवरी को भारतीय टीम जिम्बाब्वे (एम चिदंबरम स्टेडियम- चेन्नई) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, जबकि 1 मार्च को उसका सामना वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स- कोलकाता) से होगा।
जिम्बाब्वे की टीम भी दो जीत और एक ड्रॉ के साथ सुपर 8 में पहुंच चुकी है और भारत के साथ ग्रुप 1 में शामिल है। जिम्बाब्वे का पहला मुकाबला 23 फरवरी को वेस्टइंडीज से होगा, दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को भारत से और तीसरा मुकाबला 1 मार्च को साउथ अफ्रीका से खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका की बात करें तो उसका पहला मुकाबला भारतीय टीम से होगा। इसके बाद वह 26 फरवरी को वेस्टइंडीज से और 1 मार्च को जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। वेस्टइंडीज की बात करें तो उसका पहला मुकाबला 23 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा, 26 फरवरी को वह साउथ अफ्रीका से और 1 मार्च को भारत से मुकाबला खेलेगी। सुपर 8 ग्रुप्स की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
सुपर 8 के दूसरे ग्रुप में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें सुपर 8 में पहुंच चुकी हैं। अब चौथी टीम पाकिस्तान हो सकती है, लेकिन अभी तक इसका कंफर्मेशन नहीं हुआ है।
भारतीय टीम के सभी मुकाबला शाम 7 बजे से खेले जाएंगे। इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा Patrika.com पर मैच से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ सकते हैं।
Updated on:
17 Feb 2026 07:10 pm
Published on:
17 Feb 2026 07:05 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
