
t20 world cup 2026
T20 World Cup 2026 Super 8: वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 की तस्वीर अब धीरे धीरे साफ होने लगी है। अब तक 7 टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है। ग्रुप B से श्रीलंका के बाद जिम्बाब्वे ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है, जिससे ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 में पहुंचने का सपना टूट गया है।
भारत ने रविवार को पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शान से सुपर-8 में जगह बनाई। डिफेंडिंग चैंपियन भारत अभी तक अजेय है। सूर्यकुमार यादव (USA के खिलाफ 84 रन) और ईशान किशन (पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन) की शानदार बल्लेबाजी और हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड खेल के दम पर टीम इंडिया पूरी लय में दिख रही है।
सह-मेजबान श्रीलंका इस बार कमाल कर रही है। उन्होंने आयरलैंड और ओमान को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम को 8 विकेट से धूल चटा दी। पथुम निसांका के धुआंधार शतक (100*) ने श्रीलंका की सुपर-8 में एंट्री पक्की कर दी।
जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सबको चौंका दिया है। जिम्बाब्वे ने इस टूनामेंट में अब तक तीन मुकाबले खेले है, जिसमें दो मैच में जीत दर्ज है। वहीं एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इस प्रकार से जिम्बाब्वे के 5 अंक हो गए है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी तीन मैच खेले है, जिसमें दो मुकाबलों हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक में मैच में जीत मिली है। इस प्रकार से ऑस्ट्रेलिया के दो अंक है।
कैरेबियाई टीम अपनी पावर हिटिंग के दम पर लगातार तीन मैच जीतकर क्वालीफाई कर चुकी है। उन्होंने स्कॉटलैंड और नेपाल को तो हराया ही, साथ ही इंग्लैंड जैसी टीम को भी 196 रन बनाकर पटखनी दी। शेरफेन रदरफोर्ड और गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड शानदार फॉर्म में हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा के खिलाफ 213 रन बनाकर शुरुआत की और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ एक रोमांचक मैच दो सुपर ओवर में जीता। कप्तान एडन मार्करम की कप्तानी में प्रोटियाज टीम अभी तक अजेय है और सुपर-8 के लिए तैयार है।
इंग्लैंड का सफर थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वेस्टइंडीज से हारने के बाद वे खतरे में थे, लेकिन स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ जीत दर्ज कर उन्होंने अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। सैम कर्रन और विल जैक्स की बदौलत टीम कोलकाता में हारते-हारते बची।
साउथ अफ्रीका से हारने के बाद कीवी टीम मुश्किल में थी, लेकिन अफगानिस्तान और UAE को हराने के बाद उन्होंने कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 का टिकट कटा लिया। रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने टीम को मुश्किल से निकाला।
सुपर 8 के आखिरी स्थान के लिए पाकिस्तान और USA के बीच रेस जारी है। अगर पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में नामीबिया को हरा देती है तो वह अगले दौर में पहुंच जाएगी और USA बाहर हो जाएगी, साथ ही सुपर 8 की सभी 8 टीमें कन्फर्म हो जाएंगी।
अफगानिस्तान 2024 की सेमीफाइनलिस्ट टीम इस बार 'ग्रुप ऑफ डेथ' में फंस गई और बाहर हो गई। दूसरी नेपाल जो इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देने के बाद भी सुपर-8 तक नहीं पहुंच पाई। पहली बार खेल रही इटली टीम ने सबका दिल जीता, लेकिन बड़े मैचों में पिछड़ गई। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नामीबिया, ओमान, UAE और स्कॉटलैंड ये सभी टीमों का सफर ग्रुप स्टेज के साथ ही खत्म हो गया है।
Updated on:
17 Feb 2026 09:15 pm
Published on:
17 Feb 2026 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
