5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 05, 2026

आखिर ऐसा क्या हुआ कि IPL के खत्म होते ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा मंडराने लगा, फैंस नहीं भूलेंगे ये 3 बड़ी गलतियां

Team India T20 Captaincy: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्डकप 2026 का खिताब जीता लेकिन अब उनसे कप्तानी छीनने की तैयारी BCCI कर चुकी है।

Suryakumar yadav may replaced by shreyas iyer

सूर्यकुमार यादव से छीनी जा सकती है कप्तानी (फोटो- IANS)

Suryakumar Yadav Mistakes: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोचा भी नहीं होगा कि आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने के बाद उनकी कप्तानी पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं। आईपीएल 2026 के खत्म होते ही श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने और सूर्या से कप्तानी छीने जाने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि इस मुद्दे पर अब तक BCCI ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन सूत्रों की माने तो श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंप दी गई है।

सूर्या की टी20 में गलतियां

ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि टीम मैनेजमेंट अचानक वर्ल्ड चैंपियन कप्तान को बदलना चाह रही है। आखिर सूर्य ने क्या गलती की? आपको बता दें कि डेब्यू के बाद टी20 फॉर्मेट में सूर्या का प्रदर्शन धमाकेदार रहा। 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने वाले सूर्या ने अगले साल 1,164 रन कूट डाले। इसके बाद 2023 में उन्होंने 733 और 2024 में 429 रन बनाए। इसी साल उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्डकप जीता।

इस प्रदर्शन के बाद उन्हें टी20 टीम का कप्तान बना दिया गया। जिसके बाद 2025 में उन्होंने सिर्फ 218 रन बनाए और 2026 में 44 की औसत से 484 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 161 का रहा। सूर्या इस दौरान 4 अर्धशतकीय पारियां खेल पाए। सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि 4 में से 3 अर्धशतक टी20 वर्ल्डकप 2026 के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ आई थी और एक शतक उन्होंने USA के खिलाफ जड़ा था।

टी20 वर्ल्डकप में बड़े मैचों और बड़ी टीमों के खिलाफ सूर्या का बल्ले से प्रदर्शन तो साधारण रहा ही साथ ही कप्तानी भी साधारण नजर आई। टी20 क्रिकेट में 4 शतक लगाने वाले सूर्या का आखिरी शतक 14 दिसंबर 2023 को आया था। बड़ी टीमों के खिलाफ खराब प्रदर्शन और बड़े टूर्नामेंट में फ्लॉप शो सूर्या से कप्तानी छीनने की बड़ी वजह बन गई।

वर्ल्डकप में हुआ था ब्लंडर

टी20 वर्ल्डकप 2026 के दौरान जिस खिलाड़ी ने नॉकआउट्स और फाइनल में टीम इंडिया की नैया पार लगाई, उसी को टीम में शामिल न करने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने खुलकर बोला था। अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन के बाद जब संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग उठी, तब उन्होंने ये तक कह दिया था कि वो कैसे भी प्रदर्शन करे, प्लेइंग 11 में अभिषेक की जगह पक्की है। वहीं संजू को प्लेइंग 11 में शामिल न करने को लेकर खुलकर संकेत दिया था।

दूसरी ओर श्रेयस भले ही टीम इंडिया की टी20 टीम से दूर हैं लेकिन वह वनडे में लगातार रन बना रहे हैं और आईपीएल के साथ घरेलू टी20 क्रिकेट में भी रनों का अंबार लगा रहे हैं। श्रेयस वहीं खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 2012 के बाद से 2019 में पहली बार प्लेऑफ्स में पहुंचाया। उनकी कप्तानी में ही दिल्ली अगले सीजन फाइनल में पहुंची। 2022 में दिल्ली ने रिलीज किया तो केकेआर ने कप्तान बना दिया और 2024 में उन्होंने केकेआर को 10 साल बाद चैंपियन बना दिया।

2024 आईपीएल के बाद श्रेयस अय्यर को केकेआर ने रिलीज कर दिया तो पंजाब किंग्स चले गए। पंजाब किंग्स की हालत दिल्ली कैपिटल्स से भी खराब थी। टीम 2014 के बाद से प्लेऑफ्स में पहुंचने के लिए तरस रही थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स 2025 आईपीएल में सीधा फाइनल में पहुंच गई, जिसके बाद श्रेयश की कप्तानी में कितना दम है, वो दुनिया ने देख लिया। ऐसे में सूर्या के बाद श्रेयस को कप्तान बनाना टीम इंडिया का सबसे सही फैसला साबित हो सकता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें