भारत, Jun 05, 2026

केन विलियमसन का विकेट लेने की खुशी मनाती इंग्लैंड की टीम। (फोटो सोर्स: espncricinfo)
ENG vs NZ 1st Test: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन 16 विकेट गिरे और पेसर्स का दबदबा देखने को मिला। पिच बहुत ज्यादा इनकंसिस्टेंट बाउंस था और सीमर्स के लिए यह दिन यादगार रहा। हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन इस पिच से खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि टेस्ट के पहले दिन कम बाउंस एक खतरनाक संकेत है। उन्होंने कहा कि भले ही उनका शानदार मनोरंजन हुआ, लेकिन 22 यार्ड की कमियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
मेजबान इंग्लैंड 40 ओवर में 140 रन पर ही आउट हो गई। काइल जैमीसन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। हालांकि, इंग्लैंड ने शानदार तरीके से जवाब दिया, ओली रॉबिन्सन ने पहले दिन चार विकेट लिए, जिससे स्टंप्स तक न्यूजीलैंड का स्कोर 61/6 हो गया। एक समय रॉबिन्सन के अपने पहले ओवर में डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन और रचिन रवींद्र को आउट करने के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2/3 हो गया था। इस प्रदर्शन के बाद से लॉर्ड्स की पिच की कड़ी आलोचना हो रही है।
माइकल वॉन ने कहा कि आज मैंने उस पिच पर जो देखा, उससे पता चलता है कि कई गेंदें ऐसी थीं, जिनमें हमने स्निकऑफ देखे और हमने कई एलबीडब्ल्यू भी देखे, जहां खिलाड़ी फॉरवर्ड डिफेंस खेलते हुए फ्रंट फुट पर थे। गेंदें सीधे पैड्स पर लगीं, जिससे पता चलता है कि पिच बाउंस के मामले में थोड़ी इनकंसिस्टेंट है।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे बहुत मजा आया। पहले दिन 16 विकेट। मुझे नहीं लगता कि यह अच्छी पिच है। एमसीसी सबसे पहले यह मानेगा कि लॉर्ड्स में कुछ ठीक नहीं है। यह कुछ सालों से एक मुद्दा रहा है, जबसे हमने पिछले साल भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। शानदार गेम था और यह एक टेस्ट मैच का शानदार अंत था, लेकिन पिच बहुत अच्छी नहीं थी।
टेस्ट मैच आखिर में इतना अच्छा होने की वजह से, हम सबने पिच के बारे में बात करना बंद कर दिया। यह कोई बढ़िया टेस्ट मैच विकेट नहीं है, लेकिन हमें बहुत मजा आया। मुझे यकीन है कि हमारा टेस्ट मैच बहुत अच्छा होगा।
वहीं, पहले दिन स्टंप्स के बाद, जैमीसन ने कहा कि अगर न्यूजीलैंड को टेस्ट में 1-0 की बढ़त लेने का कोई मौका चाहिए तो बहुत मेहनत करनी होगी। स्टंप्स के समय न्यूजीलैंड अभी भी 79 रन से पीछे है और ग्लेन फिलिप्स और नाथन स्मिथ क्रीज पर हैं। जैमीसन ने कहा कि मूविंग डे तीसरे दिन से पहले दिन में बदल गया है, मुझे लगता है कि इस समय इसे समझना मुश्किल है। हमें सुबह बल्ले से थोड़ा काम करना है और मुझे यकीन है कि हम गेंद से भी एक और कोशिश करेंगे।
संबंधित विषय:
Published on: 05 Jun 2026 11:49 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।