
टी20 वर्ल्डकप 2026 (फोटो- IANS)
ICC Men's T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस अंतिम पड़ाव पर है, जहां आधी तस्वीर साफ हो गई है, क्योंकि चार में से दो टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है और दो स्थानों के लिए अभी भी चार टीमें दावेदार हैं। आपको बता दें कि ग्रुप वन से साउथ अफ्रीका ने अंतिम चार का टिकट हासिल कर लिया है, तो ग्रुप 2 से इंग्लैंड की टीम क्वालीफाई कर चुकी है।
अब ग्रुप वन में वेस्टइंडीज और भारत की टीमें अगले दौर में जगह बनाने की प्रबल दावेदार हैं और 1 मार्च को खेला जाने वाला मुकाबला तय करेगा कि कौन सी टीम अगले दौर में जाएगी। दूसरी ओर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें ग्रुप 2 से अगले दौर में जाने की दावेदार मानी जा रही हैं। हालांकि इस दौरान पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम हैं और जैसे ही न्यूजीलैंड ने अपना आखिरी मुकाबला जीता, पाकिस्तान की बची हुई उम्मीदें धुल जाएंगी।
लेकिन अगर न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड से हार जाती है और पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को हरा देती है, फिर भी पाकिस्तान का अंतिम चार का टिकट कंफर्म नहीं होगा। पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल पहुंचने के लिए न सिर्फ न्यूजीलैंड की हार की दुआ करनी होगी, बल्कि श्रीलंका के खिलाफ इतनी बड़ी जीत हासिल करनी होगी कि उनका नेट रन रेट भी न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए।
इन सब समीकरणों को देखते हुए पाकिस्तान की राह बहुत मुश्किल लग रही है, लेकिन नामुमकिन नहीं है और पाकिस्तान वो टीम है जो अपने दिन किसी भी टीम को एकतरफा हराने का दम रखती है। श्रीलंका की टीम ने सुपर 8 में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। पहले मुकाबले में उसे इंग्लैंड ने धोया था, तो दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने एकतरफा धूल चटाई थी।
ऐसे में पाकिस्तान की टीम उम्मीद कर रही होगी कि श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर अपना नेट रन रेट बेहतर कर ले और साथ ही न्यूजीलैंड हार जाए। इस कंडीशन में वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। दूसरी ओर अगर इंग्लैंड की टीम अपना आखिरी मुकाबला जीत जाती है और पाकिस्तान भी बड़े अंतर से जीत जाती है, तो ग्रुप 2 से इंग्लैंड के साथ पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं ग्रुप वन से अगर भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हरा देती है और साउथ अफ्रीका जिंबॉब्वे को हरा देता है, तो साउथ अफ्रीका और भारत की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी।
Published on:
27 Feb 2026 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
