28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल ड्रॉ, लेकिन जम्मू-कश्मीर बनीं चैंपियन, जानें क्या है फर्स्ट क्लास क्रिकेट का नियम

Ranji Trophy 2025-26 Final: कामरान इकबाल, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा, आकिब नबी और शाहिल लोटरा के शानदार प्रदर्शन के दम पर जम्मू कश्मीर ने इतिहास रच दिया।

2 min read
Google source verification
jammu Kashmir vs Karnataka

रणजी ट्रॉफी 2026 फाइनल (फोटो- IANS)

Ranji Trophy 2025-26 Final: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। हुबली के डीआर बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम में कर्नाटक के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया। मैच ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ। मैच पर नजर डालें तो जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शुभम पुंडिर के 121, यावेर हसन खान के 88, साहिल लोतरा के 72, कन्हैया वधावन के 70, और कप्तान पारस डोगरा के 70 रन की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे।

कर्नाटक की पहली पारी 293 रन पर समाप्त हो गई थी। कर्नाटक के लिए कप्तान मयंक अग्रवाल ने 160 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। जम्मू-कश्मीर के लिए औकिब नबी ने 5, सुनील कुमार और युदवीर सिंह ने 2-2, जबकि साहिल लोतरा ने 1 विकेट लिया। पहली पारी में 291 रन की बड़ी बढ़त लेने वाली जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में 11 रन पर 2 विकेट गंवाने के बावजूद जोरदार वापसी की और दमदार बल्लेबाजी की। दूसरी पारी जम्मू-कश्मीर ने 4 विकेट पर 342 रन बनाकर घोषित की।

शुभम पुंडिर बने POTM

सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल 160 और साहिल लोतरा 101 रन पर नाबाद रहे। दोनों के बीच 197 रन की नाबाद साझेदारी हुई। साहिल का शतक पूरा होते ही कप्तान पारस डोगरा ने पारी घोषित कर दी। इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित किया गया और रणजी ट्रॉफी को जम्मू-कश्मीर के रूप में नया चैंपियन मिल गया। शुभम पुंडिर प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जबकि औकिब नबी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

ड्रॉ के बावजूद कैसे बनी J&K चैंपियन

फर्स्ट क्लास क्रिकेट के नियम के अनुसार अगर किसी नॉकआउट मुकाबले में मैच बराबरी (ड्रॉ) पर समाप्त होता है तो, उस टीम को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा या चैंपियन घोषित किया जाएगा। इसी नियम के अनुसार जम्मू कंश्मीर ने कर्नाटक के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ होने के बावजूद खिताब जीत लिया। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए, जबाव में कर्नाटक की टीम 293 रन ही बना सकी और बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद से ही तय हो गया था कि अगर मैच ड्रॉ होता है तो J&K चैंपियन बन जाएगी।