11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK Rivalry: क्या वाकई ‘नॉर्मल’ होगा यह महामुकाबला? 15 फरवरी को दिखेगा किसमें कितना है दम!

Ind vs Pak Head to Head: आंकड़ों की जबानी, कौन किस पर भारी? 15 फरवरी के महामुकाबले से पहले देखें टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक के सबसे रोमांचक आंकड़े। जानिए हर वो हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स जो इस राइवलरी को दुनिया का सबसे बड़ा फेस-ऑफ बनाता है...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Feb 11, 2026

T20 world cup 2026, IND vs PAK stats Records, India vs Pakistan rivalry

India vs Pakistan Rivalry (Photo - AI generated)

T20 World Cup 2026, India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला एक खेल नहीं, बल्कि एक जज्बात है। जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो स्टेडियम में शोर इतना होता है कि अपनी ही आवाज सुनाई नहीं देती और सरहद के दोनों तरफ सड़कें सूनी हो जाती हैं। टी-20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान का अब तक कुल 16 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें ने भारत 13 मैच जीते, इसमें 2007 का वो ऐतिहासिक बॉल-आउट भी शामिल है। वहीँ पाकिस्तान ने सिर्फ 3 ही मैच जीते।

क्या वाकई नॉर्मल होगा यह मैच?

15 फरवरी को फिर वही महाजंग होगी, लेकिन इस बार मैदान से पहले जुबानी जंग छिड़ चुकी है। पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने यह कहकर खलबली मचा दी कि उनके लिए यह 'एक नॉर्मल मैच' है। पर हम और आप जानते हैं कि भारत - पाकिस्तान का मैच कभी भी नॉर्मल नहीं होता। मैदान के बाहर ये माइंड गेम्स शुरू हो चुके हैं, और अब देखना यह है कि 15 फरवरी को दबाव को झेलकर कौन बाजी मारता है।

IND vs PAK का आमना - सामना

उन आंकड़ों पर नजर डालते हैं जो गवाही देते हैं कि इस राइवलरी में अब तक किसका पलड़ा भारी रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी रहा है। 2007 के फाइनल से 2024 के न्यूयॉर्क मैच तक भारत ने अक्सर दबदबा बनाया, पर 2021 की हार याद दिलाती है कि पाकिस्तान कभी भी पलटवार कर सकता है।

टीम 1टीम 2विजेताअंतरमैदानतारीख
भारतपाकिस्तानभारत5 विकेटदुबई (DICS)28 सितंबर, 2025
भारतपाकिस्तानभारत6 विकेटदुबई (DICS)21 सितंबर, 2025
भारतपाकिस्तानभारत7 विकेटदुबई (DICS)14 सितंबर, 2025
भारतपाकिस्तानभारत6 रनन्यूयॉर्क9 जून, 2024
भारतपाकिस्तानभारत4 विकेटमेलबर्न23 अक्टूबर, 2022
भारतपाकिस्तानपाकिस्तान5 विकेटदुबई (DICS)4 सितंबर, 2022
भारतपाकिस्तानभारत5 विकेटदुबई (DICS)28 अगस्त, 2022
भारतपाकिस्तानपाकिस्तान10 विकेटदुबई (DICS)24 अक्टूबर, 2021
भारतपाकिस्तानभारत6 विकेटईडन गार्डन्स19 मार्च, 2016
भारतपाकिस्तानभारत5 विकेटमीरपुर27 फरवरी, 2016
भारतपाकिस्तानभारत7 विकेटमीरपुर21 मार्च, 2014
भारतपाकिस्तानभारत11 रनअहमदाबाद28 दिसंबर, 2012
भारतपाकिस्तानपाकिस्तान5 विकेटबेंगलुरु25 दिसंबर, 2012
भारतपाकिस्तानभारत8 विकेटकोलंबो (RPS)30 सितंबर, 2012
भारतपाकिस्तानभारत5 रनजोहान्सबर्ग24 सितंबर, 2007
भारतपाकिस्तानटाई (भारत जीता)बॉल-आउटडरबन14 सितंबर, 2007

हाई स्कोर बनाम लो स्कोर

रनों की बात करें तो भारत का 192 (अहमदाबाद, 2012) और पाकिस्तान का 182 (दुबई, 2022) सबसे बड़ा स्कोर है। लेकिन दबाव का आलम यह है कि पाकिस्तान 2016 में महज 83 पर ढेर हो गया था, तो वहीं 2024 में भारत ने सिर्फ 119 रन बनाकर भी अपनी गेंदबाजी के दम पर जीत छीन ली थी।

टीमसबसे बड़े स्कोरनतीजातारीख
भारत192/5जीता28 दिसंबर, 2012
पाकिस्तान182/5जीता4 सितंबर, 2022
पाकिस्तान181/7हारा28 दिसंबर, 2012
भारत181/7हारा4 सितंबर, 2022
भारत174/4जीता21 सितंबर, 2025
टीमसबसे छोटे स्कोरनतीजातारीख
पाकिस्तान83हारा27 फरवरी, 2016
पाकिस्तान113/7हारा9 जून, 2024
भारत119जीता9 जून, 2024
पाकिस्तान127/9हारा14 सितंबर, 2025
पाकिस्तान128हारा30 सितंबर, 2012

कोहली बनाम पाक आर्मी

जब बात मोस्ट रन्स की आती है, तो 492 रन और 70+ के औसत के साथ किंग कोहली की बराबरी करने वाला कोई नहीं है। पाकिस्तान के लिए कोहली आज भी एक अनसुलझी पहेली हैं। वहीं, पाकिस्तान इस बार मोहम्मद रिजवान और साहिबजादा फरहान की फॉर्म के भरोसे मैदान में उतरेगा।

खिलाड़ीमैचरनऔसतस्ट्राइक रेट
विराट कोहली (IND)1149270.28123.92
मोहम्मद रिजवान (PAK)522857.00111.76
शोएब मलिक (PAK)916427.33103.79
मोहम्मद हफीज (PAK)815626.00118.18
साहिबजादा फरहान (PAK)315551.66122.04

किसके उड़े छक्के?

लेकिन असली छक्के तो गेंदबाज छुड़ाते हैं। हार्दिक पांड्या इस जंग के सबसे बड़े शिकारी रहे हैं, जिन्होंने 15 विकेट लेकर पाकिस्तानी मिडिल आर्डर की कमर तोड़ी है। भुवनेश्वर की स्विंग और बुमराह की यॉर्कर ने भी कई बार पाकिस्तान के बल्लेबाजों को हक्का-बक्का किया है। वहीं इस बार पाकिस्तान की उम्मीदें हारिस रऊफ और नसीम शाह की रफ्तार पर टिकी हैं।

खिलाड़ीमैचविकेटबेस्ट बॉलिंगइकोनॉमी
हार्दिक पांड्या (IND)9153/87.96
भुवनेश्वर कुमार (IND)7114/267.26
उमर गुल (PAK)6114/378.27
जसप्रीत बुमराह (IND)793/146.91
हारिस रऊफ (PAK)793/218.66

किसमें कितना है दम?

15 फरवरी करीब है और मैदान के बाहर का पारा सातवें आसमान पर है। पाकिस्तान नए माइंडसेट के साथ इतिहास बदलने को तैयार है, तो टीम इंडिया अपनी बादशाहत बचाने के लिए बेताब। अब बस देखना यह है कि कोलंबो के मैदान पर कौन बाजी मारेगा और किसमें कितना है दम!