3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान अपनी चाल में कामयाब, झुकने के लिए मजबूर हुआ ICC! PCB से होगा बड़ा समझौता

ICC Men's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्डकप का मैच खेलने से मना कर दिया है, जिसके बाद एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ICC इस मामले पर PCB से समझौता कर सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
PCB ICC Jay shah

जय शाह और मोहसिन नकवी (फोटो- IANS)

T20 World Cup 2026, IND vs PAK Controversy: पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को खेले जाने वाले मुकाबले का बॉयकॉट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के इस फैसले के बाद आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी के बीच संभावित आर्थिक नुकसान को लेकर चिंताओं के बीच ‘बैक-चैनल बातचीत’ शुरू हो गई है।

250 मिलियन डॉलर की बात

पाकिस्तान ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका के साथ है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है, जहां 20 टीमें हिस्सा लेंगी। लेकिन पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। रविवार को पाकिस्तानी सरकार ने बताया कि उसकी क्रिकेट टीम 15 फरवरी को कोलंबो के में भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-स्टेज मैच नहीं खेलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले के चलते विश्व क्रिकेट को 250 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो सकता है।

आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से समझौता करना चाहता है। ‘द डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ अन्य क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए आईसीसी को समर्थन दिया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस कदम के लिए पाकिस्तान पर बैन लगाया जाएगा या नहीं, लेकिन आईसीसी ने स्पष्ट तौर पर पीसीबी से कहा है कि अगर भारत के खिलाफ मुकाबले का बॉयकॉट होता है, तो इसके व्यापक और दूरगामी परिणामों पर विचार करें।

PCB ने ICC को नहीं दी कोई सूचना

पाकिस्तानी सरकार की घोषणा के बाद आईसीसी ने रविवार को बयान जारी करते हुए पीसीबी से आपसी सहमति के साथ समाधान खोजने का आग्रह किया था और चेतावनी दी थी कि चुनिंदा भागीदारी ग्लोबल प्रतियोगिता के सिद्धांतों को कमजोर करती है। आईसीसी ने अपने बयान में कहा था कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आधिकारिक बातचीत का इंतजार कर रहा है।

Story Loader