3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

U19 World Cup 2026: अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी टीम इंडिया, जानें रद्द हुआ मैच तो क्या होगा

U19 World Cup 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल करना चाहेंगी। लेकिन अगर ये मैच रद्द हो गया तो क्या होगा? चलिए समझते हैं...

2 min read
Google source verification
U19 World Cup 2026 Team India

भारत की अंडर 19 टीम (फोटो-BCCI)

U19 World Cup 2026, IND vs AFG Live Streaming: आईसीसी मेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा। जहां भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है, वहीं अफगानिस्तान को सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमें बुधवार को फाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जिसे आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

मैच रद्द हुआ, तो क्या होगा?

हालांकि, अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो क्या होगा? आइए इस समीकरण को समझते हैं। आपको बता दें कि सुपर सिक्स ग्रुप ए में अफगानिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है, जबकि सुपर सिक्स ग्रुप 2 में भारतीय टीम पहले स्थान पर रहकर अंतिम चार में पहुंची है। भारतीय टीम के पास अफगानिस्तान के मुकाबले ज्यादा अंक हैं और उसका नेट रन रेट भी काफी बेहतर है। ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है या किसी भी कारण से मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाता है, तो भारतीय टीम को सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

आपको बता दें कि अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट की शुरुआत साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हराकर की थी। इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज को 138 रन से हराया और तंजानिया के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ उन्हें चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने आयरलैंड को 191 रन से हराया। श्रीलंका के खिलाफ मिली हार को छोड़ दिया जाए तो अफगानिस्तान का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है।

टीम इंडिया का वर्ल्डकप में सफर

वहीं भारतीय टीम अब तक अजेय रही है। भारत ने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराकर सुपर सिक्स में प्रवेश किया। इसके बाद सुपर सिक्स के अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की। पहले भारत ने जिंबॉब्वे को 204 रन से हराया और फिर पाकिस्तान को 58 रन से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म कर लिया।

टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भारतीय टीम है, जिसने अब तक पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। हालांकि, भारतीय टीम पांच बार फाइनल मुकाबला हार भी चुकी है। आखिरी बार भारतीय टीम 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 79 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Story Loader