9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC ने पहले ही तय की T20 World Cup 2026 की सुपर 8 टीमें, भारत के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया समेत ये खतरनाक देश, आसान नहीं होगा सेमीफ़ाइनल का सफर

T20 World Cup 2026, Super 8 Scenario: यह वर्ल्ड कप भी 2024 के संस्करण के फॉर्मेट में ही खेला जा रहा है। जहां पांच - पांच टीमों के चार ग्रुप बनाए गए हैं और हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 8 में जगह बनाएंगी। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सुपर 8 की आठ टीमें पहले से ही तय कर ली हैं और उन्हें दो ग्रुप में भी बांट दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 09, 2026

T20 World Cup 2026, Super 8 Qualification Scenario

ICC ने पहले से तय की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सुपर 8 टीमें (Photo - ICC)

T20 World Cup 2026, Super 8 Qualification: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू हो चुका है। अबतक छह ग्रुप स्टेज मुकबाले खेले जा चुके हैं और सभी मैच रोमांचक रहे हैं। एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। इनमें ग्रुप स्टेज के 40 मैच, सुपर-8 के 12 मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल हैं।

ICC ने पहले से तय की सुपर 8 टीम

यह T20 World Cup 2024 संस्करण के फॉर्मेट में ही खेला जा रहा है। जहां पांच - पांच टीमों के चार ग्रुप बनाए गए हैं और हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 8 में जगह बनाएंगी। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सुपर 8 की आठ टीमें पहले से ही तय कर ली हैं और उन्हें दो ग्रुप में भी बांट दिया है।

ऐसे किया जाएगा सुपर 8 टीम का चयन

हालांकि, आईसीसी ने सुपर-8 की आठ टीमों की सीडिंग पहले से ही तय कर रखी है और उन्हें दो ग्रुप (X और Y) में बांट दिया है। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि शेड्यूल और वेन्यू की प्लानिंग आसान हो सके।

अगर कोई सीडेड टीम ग्रुप स्टेज में टॉप-2 में नहीं पहुंच पाती, तो उसके ग्रुप से क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम उसी सीडेड स्लॉट में सुपर-8 मैच खेलेगी। यानी जो कोड पुरानी टीम को दिया गया था, वह नहीं बदलेगा, बस टीम बदल जाएगी।

मान लीजिए अगर ग्रुप ए से भारत सुपर-8 में पहुंच जाता है और अमेरिका दूसरे स्थान पर रहता है ग्रुप में तो पाकिस्तान की जगह सुपर-8 के ग्रुप-2 सीड में अमेरिका आ जाएगा। इसी तरह अन्य टीमों के साथ भी है।

ग्रुप स्टेज इस प्रकार हैं:

  • ग्रुप A: भारत (X1), पाकिस्तान (Y3), नामीबिया, नीदरलैंड्स, अमेरिका
  • ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया (X2), श्रीलंका (Y4), आयरलैंड, ओमान, जिम्बाब्वे
  • ग्रुप C: इंग्लैंड (Y1), वेस्टइंडीज (X3) इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड,
  • ग्रुप D: न्यूजीलैंड (Y2), दक्षिण अफ्रीका (X4), अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

आईसीसी द्वारा पहले से तय सुपर 8 सीडेड टीमों के ग्रुप -

  • ग्रुप-1 सीड (X): भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका
  • ग्रुप-2 सीड (Y): इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका।

सुपर-8 में भी प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलती है। प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं, जहां ग्रुप X का विजेता ग्रुप Y के रनर-अप से और ग्रुप Y का विजेता ग्रुप X के रनर-अप से भिड़ता है। सेमीफाइनल के विजेता फाइनल में आमने-सामने होते हैं।

भारत के लिए आसान नहीं होगा सेमीफाइनल का रास्ता

भारत के लिए सुपर-8 का ग्रुप X 'पूल ऑफ डेथ' जैसा लग रहा है, क्योंकि यहां ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें हैं। ये चारों टीमें लगभग बराबरी की हैं और कोई भी किसी को हरा सकता है। ऐसे में सेमीफाइनल तक पहुंचना आसान नहीं होगा।