8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2026: अपने ही घर में फंस गई थी श्रीलंका, स्पिनरों के दम पर जीता पहला मैच, आयरलैंड को 20 रनों से दी पटखनी

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड में एक और बड़ा उलटफेर होने से बच गया। आज के पहले मैच में नेपाल ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। वहीं दूसरे मैच में भी श्रीलंका अपने पहले मुकाबले में कड़ी मशक्कत के बाद आयरलैंड को 20 रनों से हराया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Feb 09, 2026

T20 World Cup 2026 Update News

श्रीलंका बनाम आयरलैंड (इमेज सोर्स: ESPN क्रिकइंफो)

T20 World Cup 2026: वानखेड़े में इंग्लैंड-नेपाल का रोमांच अभी थमा भी नहीं था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और बड़ा ड्रामा देखने को मिला। मेजबान श्रीलंका अपने ही घर में आयरलैंड (SL vs IRE) के खिलाफ फंसती हुई नजर आई, लेकिन आखिरकार उनके स्पिनरों ने मैच को बचा लिया।

आज के पहले मुकाबले में जहां नेपाल ने इंग्लैंड को आखिरी गेंद तक लड़ाई लड़ी, वहीं दूसरे मैच में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। श्रीलंका की टीम ने बल्ले से औसत प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाज…खासकर स्पिनरों ने आयरलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। महीश तीक्षणा और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट झटके और आयरिश बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखरते चले गए।

क्या रहा मैच का हाल?

बता दें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 163 रन बनाए। शुरुआत पथुम निसांका और कामिल मिसारा की सलामी जोड़ी ने संभाली। दोनों ने शुरू के 4 ओवर में बिना जोखिम लिए 28 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। मिसारा 11 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ साझेदारी जारी रखी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 34 रन जोड़े और टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया।

निसांका 23 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही श्रीलंका की पारी थोड़ी लड़खड़ा गई और 86 के स्कोर तक टीम चार विकेट खो चुकी थी। इस मुश्किल समय में कुसल मेंडिस को कामिंदु मेंडिस का अच्छा साथ मिला। दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 67 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक और चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। कामिंदु ने 19 गेंदों में 44 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे। वहीं कुसल मेंडिस अंत तक टिके रहे और 43 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट झटके।

आयरलैंड की पारी पूरी तरह बिखर गई…

लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की शुरुआत ठीक रही। कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने रॉस एडेर के साथ 24 रन जोड़े, लेकिन स्टर्लिंग सिर्फ 6 रन पर आउट हो गए। इसके बाद हैरी टेक्टर और एडेर ने टीम को 56 के स्कोर तक पहुंचाया। एडेर ने 23 गेंदों में 34 रन बनाए। टेक्टर ने लॉरेन टकर के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़कर आयरलैंड की उम्मीदें जिंदा रखीं।

लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी, आयरलैंड की पारी पूरी तरह बिखर गई। टेक्टर ने 40 रन बनाए, जबकि टकर ने 21 रन का योगदान दिया। टीम ने 120 रन तक पांच विकेट गंवा दिए और इसके बाद सिर्फ 13 रन और जोड़ पाई। पूरी टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर आउट हो गई।

श्रीलंका की जीत में स्पिनरों का बड़ा योगदान रहा। महेश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट झटके। थीक्षाना हैट्रिक के करीब पहुंचे थे, लेकिन चूक गए। इनके अलावा मथीशा पथिराना ने 2 विकेट लिए, जबकि चमीरा और वेललेज को 1-1 विकेट मिला।