
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)
South Africa Squad For T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एडेन मार्करम को दी गई है, जो 2024 में भी टीम की कमान संभाल रहे थे, जहां उनकी टीम फाइनल में भारतीय टीम से हार गई थी। इस टीम में एडेन मार्करम के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, और डेविड मिलर, जैसे तूफानी बल्लेबाज शामिल हैं।
2024 के टी20 वर्ल्ड कप की टीम से साउथ अफ्रीका ने ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। आपको बता दें कि हेनरिक क्लासेन संन्यास ले चुके हैं, जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर किया गया है। वहीं, गेराल्ड कोएत्ज़ी, ब्योर्न फॉर्च्यून और तबरेज़ शम्सी को इस नए वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर रखा गया है। उनकी जगह डेवाल्ड ब्रेविस, कार्बिन बॉश, क्वेना मफाका और जेसन स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शामिल किया गया है। साउथ अफ्रीका का पिछला अभियान काफी शानदार रहा था और टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। शायद यही वजह है कि टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं।
साउथ अफ्रीका अपने अभियान का आगाज 9 फरवरी से करेगा, जहां उसका मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा से होगा। साउथ अफ्रीका अपना दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर 11 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 14 फरवरी को टीम न्यूजीलैंड के सामने मैदान पर उतरेगी। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका की टीम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी।
आपको बता दें कि टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से दो टीमें सुपर 4 में जगह बनाएंगी, जहां फिर टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।
एडेन मार्करम (कप्तान), कार्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया, कगिसो रबाडा और जेसन स्मिथ।
एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, जिराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्किया, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।
Updated on:
22 Jan 2026 08:28 pm
Published on:
22 Jan 2026 08:17 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
