
भारत A बनाम USA (फोटो- USA Cricket)
IND A vs USA Warm Up Match Updates: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे वॉर्म-अप मैच में भारत और यूएसए की टीमें आमने-सामने हुईं। यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 238 रन बनाए। जवाब में USA की टीम 20वें ओवर में सभी विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी और 38 रन से हार गई। हार के बावजूद USA के लिए अच्छी बात ये रही कि उसने भारतीय गेंदबाजों के सामने 200 रन के आंकड़े को छू लिया।
USA को आउट करने के लिए भारत A की ओर से 8 गेंदबाजों ने गेंदबाजी की। नमन धीर ने सिर्फ 4 गेंदों में 2 विकेट चटकाए तो रवि बिश्नोई ने 3 विकेट हासिल किए। खलील अहमद को भी 2 सफलता मिली, तो अशोक शर्मा और तिलक वर्मा ने एक एक विकेट हासिल किया। मयंक यादव ने 3 ओवर में 37 रन खर्च किए लेकिन एक भी विकेट नहीं मिली।
कप्तान मोनांक पटेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मुक्कामल्ला बिना खाता खोले आउट हो गए। खलील अहमद की गेंद पर तिलक वर्मा ने उनका शानदार कैच लपका। USA ने 4 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 34 रन बना लिए हैं।
239 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी USA की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। तीसरे ही ओवर में कप्तान मोनांक पटेल आउट हो गए हैं। उन्हें रवि बिश्नोई ने पवेलियन की राह दिखाई।
भारत A ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के दूसरे वॉर्म-अप मैच में USA के सामने 239 रन का लक्ष्य रखा है। इंडिया A के लिए एन जगदीशन ने 104 रन की शानदार पारी खेली, तो आयुष बदोनी ने 26 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली। भारत A ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 238 रन बनाए हैं।
भारत A को एन जगदीशन के रूप में तीसरा झटका लगा है। वह 104 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए।
इंडिया A के कप्तान आयुष बदोनी ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। भारत A ने 230 रन बना लिए हैं।
एन जगदीशन ने 49 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। 16 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 188 रन बना लिए हैं। जगदीशन के साथ कप्तान आयुष बदोनी नाबाद हैं।
टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड में शामिल तिलक वर्मा 24 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
नरायण जगदीशन ने 27 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत भारत A ने 8.3 ओवर में ही 100 के आंकड़े को पार कर लिया है। उनके साथ तिलक वर्मा 22 रन बनाकर नाबाद हैं।
प्रियांश आर्या ने 13 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। प्रियांश चौथे ओवर में जसदीप सिंह की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौटे।
भारत A के खिलाफ USA ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय पारी की शुरुआत प्रियांश आर्या और नरायण जगदीशन ने की।
Updated on:
02 Feb 2026 09:21 pm
Published on:
02 Feb 2026 05:28 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
