11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SA vs AFG: गुरबाज के लगातार तीन छक्के, बाल- बाल बचा दक्षिण अफ्रीका, डबल सुपर ओवर में हार टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ अफगानिस्तान

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कांटे की टक्कर में दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया है। दोनों टीमों ने 20-20 ओवर के खेल के बाद 187-187 रन बनाए थे। मैच टाई रहने पर सुपर ओवर में पहुंचा था। इसके बाद अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी 17 रन बना डाले। सुपर ओवर में स्कोर टाई रहने के बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 11, 2026

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुक़ाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में डबल सुपर ओवर देखें को मिले। एक समय ऐसा लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका इस मुक़ाबले को आसानी से जीत लेगा। लेकिन अफगानी बल्लेबाजों ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए मैच पलट दिया और एक के बाद एक दो सुपर ओवर खेलने के बाद हार मानी।

पहला सुपर ओवर भी टाई हुआ

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 187 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान 19.4 ओवर में 187 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया। अफगानिस्तान ने रहमनुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह ओमरजई की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पहले सुपर ओवर में 17 रन बनाए।

दूसरा सुपर ओवर दक्षिण अफ्रीका ने जीता

जवाब में अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाजी करने उतरे। आखिरी गेंद पर स्टब्स ने छक्का जड़ते हुए इसे भी टाई कर दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरे सुपर ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए। दोनों ने 24 रन बनाए।

जवाब में अफगानिस्तान गुरबाज के लगातार तीन छक्के जड़ने के बावजूद यह सुपर ओवर चार रन से हार गई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने ये मुक़ाबला जीत लिया और अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया।

मैच की बात करें तो 188 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी अफगानिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली। 42 गेंदों पर खेली गई इस पारी में गुरबाज ने 4 चौके और 7 छक्के लगाए। तेजी से शतक की तरफ बढ़ रहे गुरबाज को केशव महाराज ने जॉर्ज लिंडे के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। गुरबाज के अलावा शीर्ष क्रम का कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। इब्राहिम जादरान 12, गुलबदीन नायब 0, सेदिकुल्लाह अटल 0, और रसूली 15 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नबी भी 5 रन बना सके।

अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 गेंद पर 3 चौके लगाते हुए 22 रन बनाए। राशिद खान ने 12 गेंद पर 20 रन बनाए। दसवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे नूर अहमद ने 9 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाकर टीम को लगभग जीत दिला दी थी, लेकिन विनिंग रन लेने की कोशिश में फजलहक फारुखी रन आउट हो गए थे और मैच बराबरी पर छूटा था। अफगानिस्तान 19.4 ओवर में 187 पर ऑल आउट हो गया, जिसके बाद सुपर ओवर के माध्यम से मैच का परिणाम आया। लुंगी एंगिडी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए थे।

इसके पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 187 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 41 गेंद पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 59 रन और रयान रिकल्टन ने 28 गेंद पर 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली थी। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी हुई थी। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 23, डेविड मिलर ने 20 और मार्को जानसेन ने 16 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 2, फजलहक फारुखी ने 1, और अजमतुल्ला ओमरजाई ने 3 विकेट लिए थे।