भारत, May 31, 2026

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (फोटो- IANS)
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर किया जाएगा। इसके अलावा JioHotstar पर भी इसे लाइव देखा जा सकता है।
लेकिन पिछले कुछ दिनों से अचानक बदले मौसम के मिजाज ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है कि अगर बेंगलुरु और गुजरात के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो कौन चैंपियन बनेगा। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है बीसीसीआई का नियम और कैसे होगा चैंपियन का फैसला।
अगर बारिश की वजह से मैच आज पूरा नहीं हो पाता है, तो 1 जून को रिजर्व डे रखा गया है। ऐसे में अगले दिन मैच को पूरा कराने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान अगर 31 मई को कुछ ओवर डाले जाते हैं, तो रिजर्व डे के दिन मुकाबला वहीं से शुरू होगा, जहां मैच रुका था।
लेकिन अगर रिजर्व डे के दिन भी बारिश होती है और मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो Royal Challengers Bengaluru को चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा, क्योंकि बेंगलुरु की टीम लीग स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका में पहले स्थान पर रही थी। आईपीएल के नियम के अनुसार लीग स्टेज में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को ट्रॉफी दी जाती है।
आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है, जब रिजर्व डे के दिन फाइनल मुकाबला खेला गया था। आईपीएल 2023 में Chennai Super Kings ने रिजर्व डे के दिन अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में ही Gujarat Titans को हराया था। अगर अहमदाबाद के मौसम की बात की जाए, तो भले ही उत्तर भारत में कई जगह बारिश हो रही हो, लेकिन अहमदाबाद में 31 मई को बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है। ऐसे में मैच बिना रुकावट के खेले जाने की उम्मीद है।
वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिलिप साल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव और सात्विक देसवाल।
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़ और अशोक शर्मा।
Published on: 31 May 2026 08:17 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।