31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 31, 2026

RCB vs GT: गुजरात टाइटंस का होमग्राउंड ही बन सकता है विलेन, इस सीजन जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

IPL 2206 Final RCB vs GT: आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो गुजरात टाइटंस का होमग्राउंड है। हालांकि ये ही शुभमन गिल एंड कंपनी की टेंशन बढ़ा सकता है।

IPL 2026 Final RCB vs GT

RCB के खिलाड़ियों के साथ विकेट गिरने के बाद जश्न मनाते हुए विराट कोहली (फोटो- IANS)

RCB vs GT IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 2022 के बाद से अब तक ये मैदान 3 बार खिताबी मुकाबला होस्ट कर चुका है और चौथी बार ये कारनामा करने जा रहा है। यहां गुजरात की टीम 2 फाइनल खेल चुकी है और एक बार वह चैंपियन भी बनी है। इस बार उसका होमग्राउंड ही विलेन बन सकता है।

7 मैच खेल चुकी है GT

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में सात मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्होंने पांच में जीत हासिल की है और दो में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। गुजरात टाइटंस को यहां इस सीजन के पहले ही मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह रन से हार का सामना करना पड़ा था, जहां राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन बनाए थे और 211 रन के लक्ष्य के जवाब में गुजरात टाइटंस सिर्फ 204 रन बना पाई थी। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 180 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था।

नहीं हासिल कर पाई है 200 का लक्ष्य

हालांकि जैसे ही मुंबई इंडियंस ने 200 के करीब का लक्ष्य रखा, गुजरात टाइटंस 99 रन से हार गई। इसके बाद आरसीबी के खिलाफ 156 रन के लक्ष्य को और पंजाब किंग्स के खिलाफ 164 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए और फिर टीम को 86 रन पर ढेर कर दिया। लीग स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में यहां पर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 239 रन बनाए और फिर चेन्नई सुपर किंग्स को 140 रन पर ढेर कर दिया।

इस दौरान एक खास चीज देखने को मिली है कि जैसे ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन 200 के आसपास का लक्ष्य मिला है, गुजरात टाइटंस की हालत खराब हो गई है। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि गुजरात टाइटंस का कोई भी बल्लेबाज इस सीजन 170 के स्ट्राइक रेट से ज्यादा रन नहीं बना पाया है।

बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 170 से कम

आपको बता दें कि इस सीजन शुभमन गिल 15 मैचों में 48 की औसत से 722 रन बना चुके हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 163 का रहा है। वहीं साई सुदर्शन भी 710 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 160 का ही रहा है। जोस बटलर ने 157 की स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं। वहीं अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात की जाए तो रजत पाटीदार, जो टीम के कप्तान हैं, उनका स्ट्राइक रेट 197 का है। विराट कोहली भी 164 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं, जबकि टीम डेविड का स्ट्राइक रेट 193 का है। वेंकटेश अय्यर ने 184 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें