29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 28, 2026

RR vs SRH Qualifier 2: गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब, पर मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स की बोलती है तूती, नहीं हारे एक भी मुक़ाबला

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड शानदार रहा है। जीटी को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है।

RR vs GT head to head, RR vs GT IPL 2026 stats, राजस्थान के कप्तान रियान पराग और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल

राजस्थान के कप्तान रियान पराग और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (Photo - IANS)

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Qualifier 2, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से फ़ाइनल में भिड़ेगी।

दोनों टीमों के बीच फाइनल की रेस

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड शानदार रहा है। जीटी को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है।

हेड टू हेड में गुजरात आगे

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 7 मुकाबलों में जीत गुजरात के हाथ लगी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 3 मैच ही जीत सकी है। गुजरात टाइटंस अपने इस दमदार रिकॉर्ड को दूसरे क्वालीफायर में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। लेकिन मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के रिकॉर्ड बेहद जरबरदस्त है। टीम ने यहां अबतक छह मुक़ाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। ऐसे में इस मैदान पर राजस्थान को हराना गुजरात टाइटंस के लिए आसान नहीं होगा।

एलिमिनेटर के प्रदर्शन को दोहराएगा RR

राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर मुकाबले के अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। आरआर के लिए एलिमिनेटर मुकाबले में सब कुछ सही घटा था। बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की दमदार पारी खेली थी, तो ध्रुव जुरेल ने भी महज 21 गेंदों में 50 रन बनाए थे। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी असरदार नजर आई थी। आर्चर ने तीन विकेट अपने नाम किए थे, जबकि बर्गर 2 विकेट लेने में सफल रहे थे। सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए थे।

गुजरात टाइटंस की मजबूत बल्लेबाजी

दूसरी ओर, सलामी जोड़ी के सस्ते में आउट होने के बाद गुजरात टाइटंस का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीटी की पूरी टीम 162 रन बनाकर सिमट गई थी। मध्यक्रम की कमजोरी पहले क्वालीफायर में खुलकर सामने आई थी। साई सुदर्शन 14 रन बनाकर आउट हुए थे, तो कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 2 रन ही बना सके थे।

वहीं, टीम के गेंदबाजों का भी हाल बेहाल रहा था। मोहम्मद सिराज ने 3 ओवर के स्पेल में 46 रन दिए थे, तो कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 54 रन खर्च किए थे। वहीं, जेसन होल्डर और प्रसिद्ध कृष्णा भी काफी महंगे साबित हुए थे। ऐसे में आरआर के खिलाफ टीम फाइनल में पहुंचने के लिए मिले दूसरे मौके को भुनाना चाहेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें