14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 से पहले राजस्थान ने नए कप्तान का किया ऐलान, जायसवाल नहीं इस ऑलराउंडर को दी जिम्मेदारी

संजू सैमसन ने 2021 से 2025 तक टीम की कप्तानी की और इस दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 33 मुकाबलों में जीत दिलाई, जबकि 33 मुकाबलों में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Royals New Captain

राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान का ऐलान (फोटो- IANS)

Rajasthan Royals New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले यह तो कंफर्म था कि राजस्थान रॉयल्स नया कप्तान चुनेगी, लेकिन यह कंफर्म नहीं था कि संजू सैमसन के बाद यह जिम्मेदारी कौन संभालेगा। हालांकि आज राजस्थान रॉयल्स ने आधिकारिक घोषणा करते हुए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक घोषणा से पहले यशस्वी जायसवाल और रियान पराग का नाम कप्तानी की रेस में आगे चल रहा था, जिसमें पराग की जीत हुई है और वह आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स को लीड करते हुए नजर आएंगे।

संजू सैमसन ने CSK में मारी थी एंट्री

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड किया था। इससे पहले आईपीएल 2025 में संजू सैमसन चोट की वजह से कई मुकाबले नहीं खेल पाए थे, जिस दौरान रियान पराग को कप्तानी करने का मौका मिला था। हालांकि टीम उस दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

दूसरी ओर, संजू सैमसन ने 2021 से 2025 तक टीम की कप्तानी की और इस दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 33 मुकाबलों में जीत दिलाई, जबकि 33 मुकाबलों में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसी दौरान उन्होंने 2022 में टीम को फाइनल में भी पहुंचाया, लेकिन गुजरात टाइटंस ने उन्हें हरा दिया।

पिछले सीजन में रियान पराग राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ दो मुकाबलों में ही जीत दिला पाए थे। इस दौरान उन्होंने आठ मैचों में कप्तानी संभाली थी। इस सीजन पराग न सिर्फ राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे, बल्कि कप्तानी में भी अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेंगे। आपको बता दें कि 2008 के बाद से राजस्थान रॉयल्स कभी भी खिताब नहीं जीत सकी है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप