10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान के यू-टर्न से ICC ने डूबने से बचाए इतने हजार करोड़

India vs Pakistan: T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने को लेकर राजी हो गया है। इस तरह आईसीसी ने करीब 1560 करोड़ रुपये डूबने से बचा लिए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 10, 2026

India vs Pakistan

आईसीसी चीफ जय शाह। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ICC)

India vs Pakistan: पाकिस्‍तान सरकार आखिरकार लंबे ड्रामे के बाद टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारत के खिलाफ टीम उतारने को राजी हो गई है। इस तरह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हजारों करोड़ रुपये डूबने से भी बचा लिए हैं। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का ऐलान कर क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया था। इसके बाद आईसीसी ने बेहद सख्‍त रुख अपनाते हुए उसे प्रतिबंध की चेतावनी दी और पाकिस्‍तान को अपने बयान पर पलटी मारने को मजबूर कर दिया।

कोलंबो में 15 को आमने-सामने होंगे भारत-पाक

पाकिस्तान सरकार के यू-टर्न के बाद अब निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, भारत बनाम पाकिस्‍तान मुकाबला रविवार 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्‍तान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने की अनुमति मिलने के बाद आईसीसी के खजाने को तगड़े नुकसान का खतरा भी टल गया है।

शहबाज शरीफ ने किया था ये दावा

पाकिस्तान सरकार ने एक हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर दावा किया था कि पाकिस्‍तानी टीम टी20 वर्ल्‍ड कप में खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी के मुकाबले में नहीं उतरेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी एक सार्वजनिक बयान जारी करते हुए कहा कि बांग्लादेश के सपोर्ट में उनकी नेशनल टीम भारत से मैच नहीं खेलेगी।

पर्दे के पीछे जारी रहा बातचीत का दौर

पाकिस्‍तान सरकार के फैसले के बाद आईसीसी हरकत में आया और उसे प्रतिबंधों की चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने चुप्‍पी साधे रखी। हालांकि पर्दे के पीछे पीसीबी, आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के साथ बातचीत करता रहा।

पाकिस्‍तान सरकार ने मारी पलटी

शहबाज शरीफ की सरकार की ओर से अब दावा किया गया है कि आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी की बातचीत और कुछ देशों के अनुरोध के बाद वह भारत के खिलाफ 15 फरवरी को अपनी टीम को उतरने की अनुमति देता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला क्रिकेट की स्पिरिट को बचाने और सभी हिस्सा लेने वाले देशों में इस ग्लोबल खेल को जारी रखने में मदद करने के मकसद से लिया गया है।

डूबने से बच गए 1560 करोड़ रुपये

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के इस बड़े टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के फैसले से आईसीसी 174 मिलियन डॉलर (करीब 1560 करोड़ रुपये) के नुकसान से बच गया है। इसमें ब्रॉडकास्टर से जुड़े पैसे के साथ गेट मनी (टिकट बिक्री), और स्पॉन्सरशिप शामिल थे।