14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, विराट के इस रिकॉर्ड पर मंडराने लगा खतरा

स्कॉटलैंड के खिलाफ सिर्फ 3 रन बनाकर ही जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

2 min read
Google source verification
Jos Buttler

जोस बटलर (फोटो- IANS)

Most Runs in T20 International: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर ने शनिवार को इतिहास रच दिया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। शनिवार को इंग्लैंड की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ 153 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी और बटलर ने यह उपलब्धि दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर हासिल की।

यह बटलर का इंग्लैंड के लिए 150वां टी20 मैच भी था। वह दुनिया के पांचवें और इंग्लैंड के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 150 या उससे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इस लिस्ट में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग शीर्ष पर हैं, जिन्होंने अपने करियर में 163 मुकाबले खेले हैं।

दुनिया के ऐसे चौथे बल्लेबाज

जोस बटलर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4,000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले अंग्रेज हैं। बटलर से पहले, विराट कोहली (4188), रोहित शर्मा (4231) और बाबर आजम (4566) इस मुकाम तक पहुंचे थे। कोहली 4,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 10 नवंबर 2022 को यह आंकड़ा छुआ था। अगर इस वर्ल्डकप में बटलर 189 रन और बना लेतें हैं तो वह विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे।

जब जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-सी मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ उतरे, तो उन्हें 4 हजार रनों का आंकड़ा छूने के लिए महज 3 रन की दरकार थी। उन्होंने इस मैच में 4 गेंदें खेलकर 3 रन बनाए और 4 हजार रन पूरे कर लिए। जोस बटलर ने साल 2011 में भारत के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था, उन्होंने 35 से ज्यादा की औसत और 148 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,000 रन बनाए हैं। इस दौरान 28 अर्धशतक और एक शतक लगाया। उन्होंने 101 रन की सर्वोच्च पारी खेली।

शनिवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में स्कॉटलैंड की टीम 19.4 ओवरों में 152 रन पर सिमट गई। इस पारी में कप्तान रिची बेरिंगटन ने 32 गेंदों में 49 रन की पारी खेली, जबकि माइकल जोन्स ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 18.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इंग्लैंड की तरफ से टॉम बैंटन ने 7 बाउंड्री के साथ नाबाद 63 रन बनाए, जबकि जैकब बेथेल ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।