
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)
Babar Azam on India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ‘हाई-वोल्टेज मैच’ खेला जाना है। पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम चाहते हैं कि उनके युवा खिलाड़ी भारत के खिलाफ इस दबाव को संभालें, जिसके लिए उन्होंने खिलाड़ियों को ‘मंत्र’ दिया है। बाबर आजम ने युवाओं को सलाह देते हुए कहा है कि जब वे शांत रहेंगे और बाहर के शोर को नजरअंदाज करेंगे, तो बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
भारत और पाकिस्तान अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 8 बार आमने-सामने आए हैं, जिसमें भारत ने 7 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक मुकाबला अपने नाम कर सका है। बाबर ने कहा, “हमने ऐसे कई मैच खेले हैं। हमने सीखा है कि आप खुद को जितना शांत रखेंगे और बाहर का शोर जितना कम सुनेंगे, उतना ही अच्छा होगा। अगर आप केंद्रित रहते हैं, तो इससे बहुत मदद मिलती है। अपने अनुभव से हम युवाओं से भी बात करते हैं और उन्हें बताते हैं कि आप जितना चिंतामुक्त रहेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा।”
31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, “जैसा कि हमने बात की, भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा हाई-इंटेंसिटी वाला होता है। पूरी दुनिया की निगाहें इस मुकाबले पर रहती हैं। फिर यह एक अलग स्तर पर चला जाता है और उम्मीदें भी पूरी तरह से अलग स्तर तक बढ़ जाती हैं।” पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का जो इकलौता मैच अपने नाम किया था, उसमें बतौर कप्तान बाबर आजम (नाबाद 68) ने मोहम्मद रिजवान (नाबाद 79) के साथ 152 रन की साझेदारी की थी। पाकिस्तान ने यह मैच 10 विकेट से जीता था।
पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाकर ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। बाबर आजम नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 15 रन ही बना सके थे, जिसके बाद उन्होंने यूएसए के खिलाफ 46 रन की पारी खेली थी।
Published on:
14 Feb 2026 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
