29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 27, 2026

SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्धशतक के बाद जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी, राजस्थान ने हैदराबाद को 47 रन से हराया

RR vs SRH: राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 243 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ढेर हो गई।

IPL Eliminator - SRH vs RR

जोफ्रा आर्चर ने बेहतरीन गेंदबाजी कर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई (Photo: IANS/Biplab Banerjee)

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, Eliminator, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हरा दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 243 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली है। जहां 29 मई को उनका मुक़ाबला गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम 31 मई को खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना करेगी। वहीं इस हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 48 गेंदों में 125 रन की साझेदारी की। वैभव ने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौकों के साथ 97 रन की पारी खेली, जबकि जायसवाल ने 29 गेंदों में 29 रन जुटाए। आरआर ने 137 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे।

यहां से कप्तान रियान पराग ने ध्रुव जुरेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 55 रन की साझेदार की। ध्रुव ने 21 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन बनाए। इनके अलावा, डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा ने 12-12 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से प्रफुल हिंगे ने 54 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। इसके अलावा, ईशान किशन, शिवांग कुमार और नितीश रेड्डी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

सनराइजर्स हैदराबाद की खबर शुरुआत

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) के रूप में बड़ा झटका लग गया था, जिसके बाद ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए महज 15 गेंदों में 51 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी, लेकिन ईशान (33) के पवेलियन लौटते ही टीम बिखर गई।

आलम ये रहा कि एसआरएच ने 6.5 ओवरों में अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। अभी तक टीम के खाते में सिर्फ 81 रन ही जुड़े थे। इसके बाद सलिल अरोड़ा ने नितीश रेड्डी के साथ छठे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

जोफ्रा आर्चर की बेहतरीन गेंदबाजी

नितीश 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सलिल ने 35 रन की पारी खेली। शिवांग कुमार ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि यश राज ने 1 विकेट प्राप्त किया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें