
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। (Photo - EspnCricInfo)
India vs New Zealand, 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुक़ाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के पास इस मैच को जीत इतिहास रचने का बड़ा मौका है। अक्टूबर 2024 में कीवी टीम ने भारत को घर पर टेस्ट सीरीज हराई थी। अब उनके पास पहली बार वनडे सीरीज जीतने का मौका है।
भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को टीम में जगह मिली है। वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
न्यूज़ीलैंड ने इस सीरीज में उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर भारत को चौंकाया है। कई प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद टीम ऐतिहासिक सीरीज जीत के बेहद करीब है। डैरिल मिचेल ने अब तक भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किया है, जबकि काइल जेमिसन की उछाल ने बल्लेबाजों की परीक्षा ली है। राजकोट में पदार्पण करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर लेनॉक्स ने भी भारतीय बल्लेबाजी पर लगाम कसने का काम किया था।
भारत में भारत के खिलाफ खेले गए 41 पूरे वनडे मुकाबलों में से न्यूजीलैंड सिर्फ नौ जीत सका है। ऐसे में यह मैच मेहमान टीम के लिए इतिहास बदलने का दुर्लभ अवसर है। हालिया आंकड़े हालांकि न्यूज़ीलैंड के आत्मविश्वास को मजबूती देते हैं। मौजूदा विश्व कप चक्र में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बीच के ओवरों में न्यूजीलैंड का बल्लेबाज़ी प्रदर्शन शीर्ष स्तर का रहा है। विकेट गिरने की दर सबसे कम, औसत सबसे बेहतर और डॉट गेंदों का प्रतिशत सबसे कम रहने से साफ है कि भारतीय स्पिन आक्रमण को यहां कड़ी चुनौती मिलेगी।
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फोल्क्स, काइल जैमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनॉक्स।
Updated on:
18 Jan 2026 01:37 pm
Published on:
18 Jan 2026 01:03 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
