30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Feb 01, 2026

IND vs NZ: भारत से सीरीज हारने के बाद हताश हुए मिचेल सेंटनर ने डाले हथियार, T20 वर्ल्ड कप को लेकर कही ये बात

IND vs NZ 5th T20i Highlights: भारत के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में आखिरी टी20 हारने के बाद न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सेंटनर काफी निराश नजर आए। उन्‍होंने कहा कि भारत को उसके घर में हराना बहुत ही मुश्किल है।

India vs New Zealand Final

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सेंटनर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/mufaddal_vohra)

IND vs NZ 5th T20i Highlights: भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 46 रन से जीत दर्ज की है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की तूफानी पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। इसके बाद न्‍यूजीलैंड की टीम को 225 रन पर समेटते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस हार के बाद मिशेल सेंटनर काफी हताश नजर आए। उन्‍होंने कहा कि भारत को उनकी कंडीशंस में हराना बहुत मुश्किल है।

'अपनी कंडीशंस में उन्हें हराना बहुत मुश्किल'

मैच के बाद मिशेल सेंटनर ने कहा कि मुझे लगता है कि जब आप पूरी सीरीज को देखते हैं तो हमने बहुत सारी अच्छी बातें सीखी हैं। भारत एक बहुत अच्छी टीम है और मैंने शुरू में ही कहा था कि अपनी कंडीशंस में उन्हें हराना बहुत मुश्किल है। शायद हमने गेंदबाजों के लिए थोड़ी मुश्किलें बढ़ा दीं। लेकिन, कुल मिलाकर दिन के आखिर में यह मनोरंजक क्रिकेट था।

'नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे…'

क्या वे कुछ चीजों को ठीक कर पाए इस पर सेंटनर ने कहा कि जब आपको पूरी सीरीज में चुनौती मिलती है तो यह हमेशा एक अच्छी बात होती है। आप अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों पर दबाव डालते हैं, और आप उससे ही सीखते हैं। उस नज़रिए से यह हमारे लिए एक बहुत अच्छी सीरीज रही। नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे, लेकिन हर मैच से कुछ न कुछ सीखने को मिला है।

वर्ल्ड कप को लेकर कही ये बात

वर्ल्ड कप आने वाला है तो क्या सीख मिली है इस पर उन्‍होंने कहा कि यह आसान नहीं है। एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर हमें बहुत अच्छे बल्लेबाजों के खिलाफ तरीके खोजने होंगे। साथ ही बल्‍लेबाज भी, जो चौके और छक्के लगाते हैं। खासकर फ्लैट पिचों पर, यह जानते हुए कि 230 रन भी चेज किए जा सकते हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें