30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 30, 2026

GT vs RR: सूर्यवंशी पर सरेआम भड़के रियान पराग, मायूस होकर सुनते रहे वैभव, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026 GT vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर गुजरात टाइटंस ने फाइनल में जगह पक्की कर ली। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी शतक से चूक गए और 96 रन बनाकर आउट हुए।

riyan Parag and Vaibhav Suryavanshi Viral Video

रियान पराग और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IPL)

Vaibhav Suryavanshi-Riyan Parag Controversy: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। मुल्लांपुर में आरआर ने वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक 96 रन की पारी की बदौलत 214 रन बनाए। सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार शतक से चूक गए। इससे पहले एलिमिनेटर मुकाबले में भी वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस दौरान रियान पराग डगआउट्स में उन्हें डांटते नजर आए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

तीसरी बार शतक से चूके वैभव

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की ओर से आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे। उनके सामने जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, दासुन शनाका और जोफ्रा आर्चर आउट हो गए। सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए। हालांकि सीजन में तीसरी बार शतक से चूक गए।

सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में 29 गेंदों में 97 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उससे पहले लीग स्टेज में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रन बनाकर आउट हो गए थे। शुक्रवार को वह टाइटंस के खिलाफ बी 96 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के बाद कप्तान रियान पराग डगआउट्स में उन्हें डांटते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस दौरान यूजर्स इस वीडियो को अलग अलग नजरिए से देख रहे हैं। कुछ यूजर्स रियान पराग के इस रवैये की अलोचना कर रही है, तो कुछ वैभव सूर्यवंशी के साथ इस वर्ताव के लिए राजस्थान रॉयल्स को रियान पराग के खिलाफ एक्शन लेने की सलाह दे रहे हैं।

आपको बता दें कि जिस पिच पर यशस्वी जायसवाल 1 रन बनाकर आउट हो गए, जिस पिच पर ध्रुव जुरेल 7 रन और रियान पराग 11 रन बना सके, उसी पिच पर 15 साल के इस बल्लेबाज ने 96 रन कूट दिए। इसके बावजूद टीम जीत नहीं सकी और टूर्नामेंट से सफर समाप्त हो गया। सूर्यवंशी ने इस सीजन 48.50 की औसत और 237 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के जड़े।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें