
विराट कोहली। (फोटो सोर्स: वीडियो स्क्रीन शॉट)
Virat Kohli PoTM Award: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने एक बार फिर बड़े रन चेज में 91 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 93 रन की मैच विनिंग पारी खेली। इस उम्दा प्रदर्शन के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वह वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ ये पुरस्कार जीतने के बाद जब हर्षा भोगले ने उनसे पूछा कि आपके पास ऐसे कितने अवॉर्ड है तो उन्होंने जो खुलासा किया, वह दिल जीत लेने वाला था। आइये आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद जब हर्षा ने विराट कोहली से पूछा कि आपके पास कितने PoTM अवॉर्ड हैं? इस पर कोहली ने कहा कि सच कहूं तो मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है। मैं बस ट्रॉफ़ियां अपनी मां को गुड़गांव भेज देता हूं, उन्हें ये रखना बहुत पसंद है।
जब उनसे इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी होने को लेकर सवाल किया गया तो कोहली ने कहा कि अगर मैं अपनी पूरी जर्नी को देखूं तो यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। मुझे हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा था, लेकिन मुझे यह भी पता था कि आज जहां मैं हूं, वहां पहुंचने के लिए मुझे बहुत ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भगवान ने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है, मैं अपनी जर्नी को बहुत इज़्ज़त और शुक्रगुज़ारी के साथ देखता हूं और मुझे इस पर बहुत गर्व महसूस होता है।
क्या आप अपने 54वें शतक के बारे में सोच रहे थे? इस पर उन्होंने कहा कि अगर मैं बिल्कुल सच कहूं तो जिस तरह से मैं अभी खेल रहा हूं, मैं बिल्कुल भी माइलस्टोन के बारे में नहीं सोच रहा हूं। अगर हम पहले बैटिंग कर रहे होते तो शायद मैं और तेज़ी से खेलता। लेकिन, चेज में मुझे सिचुएशन के हिसाब से खेलना था। मुझे ज़्यादा बाउंड्री मारने का मन कर रहा था। मेरे दिमाग में बस एक ही बात थी कि टीम को ऐसी स्थिति में पहुंचाऊ, जहां हम आराम से जीत सकें।
जब वह बैटिंग करने आते हैं तो भीड़ चीयर करती है। इस पर कोहली ने कहा कि यह सब अलग-अलग मैचों में अलग-अलग समय पर होता है। मुझे इसकी जानकारी है और सच कहूं तो मुझे यह अच्छा नहीं लगता। मैंने एमएस धोनी के साथ भी ऐसा होते देखा है। वापस जाने वाले खिलाड़ी के लिए यह अच्छी फीलिंग नहीं होती। मैं भीड़ के एक्साइटमेंट को समझता हूं, लेकिन मैं इस पर ज़्यादा सोचने के बजाय इस बात पर फोकस करने की कोशिश करता हूं कि मुझे क्या करना है।
62 - सचिन तेंदुलकर
48 - सनथ जयसूर्या
45 - विराट कोहली*
32 - जैक्स कैलिस
32 - रिकी पोंटिंग
32 - शाहिद अफरीदी
Published on:
12 Jan 2026 07:58 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
