बांग्लादेश को हराने की खुशी मनाती साउथ अफ्रीका की टीम। (फोटो सोर्स: एक्स@/ICC)
ICC Women's World Cup 2025 Points Table Update: महिला वर्ल्ड कप 2025 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सेमीफाइनल के लिए उठापटक तेज होती जा रही है। इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सोमवार को विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में तीन विकेट से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका की जीत से महिला विश्व कप की पॉइंट्स टेबल में फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आइये आपको भी बताते हैं कि अब कौन सी टीम कौन से स्थान पर है?
महिला वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 4 मैचों में 3 जीत और एक बेनतीजा मैच के बाद 7 अंक और +1.353 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर काबिज है। वहीं, इंग्लैंड अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंक और +1.864 के नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका चार में से तीन मैच जीतकर 6 अंक और -0.618 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। जबकि भारत 4 में से 2 जीत और 2 मैच हारकर 4 अंक और +0.682 के नेट रन रेट के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया है।
टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 3 | 0 | 0 | 1 | 7 | +1.353 |
इंग्लैंड | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | +1.864 |
साउथ अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | -0.618 |
भारत | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +0.682 |
न्यूजीलैंड | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.245 |
बांग्लादेश | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -0.263 |
श्रीलंका | 3 | 0 | 2 | 0 | 1 | 1 | -1.526 |
पाकिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.887 |
महिला वर्ल्ड कप 2025 में आज 14 अक्टूबर को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कि भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.00 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं। वहीं, टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
Published on:
14 Oct 2025 07:44 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग