आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी के साथ सभी टीमों की कप्तान। (फोटो सोर्स: एक्स@/cricketworldcup)
ICC Womens World Cup 2025 Points Table Update: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में अब तक 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब सेमीफाइनल के लिए टीमों के बीच रोमांचक रेस देखने को मिलेगी। रविवार को टूर्नामेंट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा रन चेज करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप की पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर करते हुए फिर से शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है। अब यहां से उसका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना तय माना जा रहा है।
महिला वर्ल्ड कप 2025 की पॉइंट्स टेबल में अब ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम चार मैचों में तीन जीत और एक बेनतीजा मैच के बाद बाद 7 अंक और +1.353 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। वहीं, इंग्लैंड की टीम तीन मैचों में तीन जीत के बाद 6 अंक और +1.864 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। जबकि भारतीय टीम चार में से दो मैच हारकर 4 अंक और +0.682 के नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है। चौथे स्थान पर चार अंकों के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम है, क्योंकि नेट रन रेट माइनस में है।
टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 3 | 0 | 0 | 1 | 7 | +1.353 |
इंग्लैंड | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | +1.864 |
भारत | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +0.682 |
साउथ अफ्रीका | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | -0.888 |
न्यूजीलैंड | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.245 |
बांग्लादेश | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.357 |
श्रीलंका | 3 | 0 | 2 | 0 | 1 | 1 | -1.526 |
पाकिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.887 |
आज 13 अक्टूबर को आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच विशाखापट्टनम में मुकाबला खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर देख सकते हैं। टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर होगा। ये मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा।
Updated on:
13 Oct 2025 07:58 am
Published on:
13 Oct 2025 07:57 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग