2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को U19 वर्ल्ड कप खिलाने पर पूर्व भारतीय कोच ने उठाए सवाल, सेलेक्टर्स को दी ये चेतावनी

WV Raman on Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 लेवल पर खिलाने को लेकर भारतीय महिला टीम के पूर्व हेड कोच डब्‍ल्‍यूवी रमन ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। उसे अंडर-19 लेवल पर खिलाना शायद उसके विकास के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jan 17, 2026

Vaibhav Suryavanshi

14 वर्षीय युवा भारतीय बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: X@/cricbuzz)

WV Raman on Vaibhav Suryavanshi: भारतीय महिला टीम के पूर्व हेड कोच डब्‍ल्‍यूवी रमन ने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 लेवल पर खिलाने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्‍होंने चेतावनी दी है कि अगर बड़ी तस्वीर को ध्यान में नहीं रखा गया तो यह अनुभव युवा खिलाड़ी के लंबे समय के विकास के खिलाफ जा सकता है। रमन की ये टिप्पणी तब आई, जब भारत ने अपने अंडर-19 वर्ल्ड कप अभियान का विजयी आगाज किया है। वैभव के महज 2 रन पर आउट होने के बावजूद भारत ने बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट क्लब में डीएलएस मेथड से यूएसए को छह विकेट से हराया है। इसके साथ ही युवा टीम इंडिया ने ग्रुप-ए में 1-0 से बढ़त बना ली है।

एक साल से वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्‍यादा चर्चा में

पिछले एक साल में भारतीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्‍यादा चर्चा में रहने वाले नामों में से एक रहे हैं। पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू करने के बाद वह टूर्नामेंट के इतिहास में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए। इसके बाद इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के दौरों पर भी रन बनाने का सिलसिला जारी रखा, इन परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम में जगह मिली।

'अंडर-19 लेवल पर खिलाना उसके विकास के लिए नुकसानदायक'

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के मुख्य खिलाड़ियों में से एक माने जाने के बावजूद रमन का मानना ​​है कि वैभव की तेजी से हुई तरक्की के संदर्भ पर ध्यान से विचार करने की जरूरत है। यह एक अनपॉपुलर राय हो सकती है। सूर्यवंशी ने ए सीरीज और आईपीएल में बहुत अच्छा परफॉर्म किया है। उसे अंडर-19 लेवल पर खिलाना शायद उसके विकास के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसमें कोई शक नहीं कि वह मैच जीत सकता है, लेकिन हमेशा बड़ी तस्वीर के बारे में सोचना चाहिए।

यूएसए के खिलाफ शांत रहा वैभव का बल्‍ला

बता दें कि मैदान पर सूर्यवंशी के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत शांत रही। यूएसए के खिलाफ वह सिर्फ चार गेंदों तक टिक पाए, लेग साइड पर शॉट लगाने की कोशिश में ट्रैक पर आगे बढ़े और उनके स्टंप्स उखड़ गए। वह दो रन बनाकर आउट हो गए, जबकि भारत के पहले वार्म-अप मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ 50 गेंदों में 96 रन बनाकर वह अच्छी फॉर्म में थे।

गेंदाबाजी में झटका एक विकेट

हालांकि, भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जीत हासिल करने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हेनिल पटेल ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच विकेट लिए और यूएसए 36 ओवर में 107 रन पर ऑल आउट हो गई। सूर्यवंशी ने भी गेंद से योगदान दिया, उन्होंने नीतीश सुदिनी का आखिरी विकेट लिया।

अब बांग्‍लादेश से मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करते हुए, अभिज्ञान कुंडू 42 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कनिष्क चौहान ने 18 रन बनाकर भारत को आसान जीत दिलाई। भारत शनिवार को बांग्लादेश का सामना करेगा और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज अभियान का समापन करेगा।

Story Loader