
आईसीसी के चेयरमैन जय शाह और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला। (फोटो सोर्स: IANS)
BCCI on Pakistan boycott: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को कहा कि वह पाकिस्तान के 15 फरवरी को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-स्टेज मैच के बहिष्कार के फैसले के बाद खेल भावना पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के रुख से पूरी तरह सहमत है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि भारतीय बोर्ड वैश्विक संस्था के साथ औपचारिक बातचीत होने तक इस पर कोई और टिप्पणी नहीं करेगा, लेकिन वह आईसीसी के बयान का समर्थन करता है।
शुक्ला ने कहा कि आईसीसी ने खेल भावना के बारे में बात करते हुए एक बड़ा बयान जारी किया है। हम इससे पूरी तरह सहमत हैं। जब तक हम आईसीसी से बात नहीं कर लेते कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने इस मुद्दे पर वैश्विक गवर्निंग बॉडी की स्थिति के साथ भारत के तालमेल पर जोर दिया।
शुक्ला की ये टिप्पणी पाकिस्तान सरकार की ओर से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी देने और भारत के खिलाफ मैदान में उतरने की अनुमति नहीं देने की घोषणा के एक दिन बाद आई है। जिसमें पाकिस्तान ने बिना कोई विशेष कारण बताए फैसला लिया है। हालांकि, पाकिस्तान टूर्नामेंट के बाकी मैच खेलेगा, जो 7 फरवरी से शुरू होने हैं।
आईसीसी ने इस घटनाक्रम पर कड़ा जवाब देते हुए कहा कि चुनिंदा भागीदारी एक वैश्विक खेल आयोजन के मूल सिद्धांत के विपरीत है। उसने पाकिस्तान सरकार के बयान पर ध्यान दिया है और वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि सभी योग्य टीमों से प्रकाशित कार्यक्रम के अनुसार समान शर्तों पर प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद है।
वैश्विक संस्था ने कहा कि टूर्नामेंट खेल भावना, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित है। इसके साथ ही चेतावनी दी कि चुनिंदा भागीदारी ऐसी प्रतियोगिताओं की भावना और पवित्रता को कमजोर करती है। राष्ट्रीय नीति में सरकारों की भूमिका का सम्मान करते हुए आईसीसी ने कहा कि यह फ़ैसला वैश्विक खेल या दुनिया भर के फैंस, जिसमें पाकिस्तान के लाखों लोग शामिल हैं, के हित में नहीं है। उसने पीसीबी से एक पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजने का आग्रह किया, जो सभी हितधारकों की रक्षा करे।
Published on:
02 Feb 2026 01:11 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
