17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AUS vs SL: हम रास्ता भटक गए… टी20 वर्ल्ड कप से लगभग बाहर होने के बाद छलका ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श का दर्द

AUS vs SL Match Highlights: ऑस्‍ट्रेलिया की टीम श्रीलंका से हारकर टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 से लगभग बाहर हो गई है। ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान मिचेल मार्श ने श्रीलंका से हारने के बाद कहा कि हम बस बैक-एंड में थोड़ा रास्ता भटक गए। इस समय हम निराश हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 17, 2026

AUS vs SL Match Highlights

ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान मिचेल मार्श। (फोटो सोर्स: IANS)

AUS vs SL Match Highlights: श्रीलंका ने रविवार को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी। लगातार तीसरी जीत के साथ श्रीलंका ने सुपर-8 में जगह बना ली है। जबकि ऑस्‍ट्रेलिया की टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। अब यहां से उसे जिम्‍बाब्‍वे के हारने की दुआ करनी होगी। इसका आभास ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान मिचेल मार्श को भी है। श्रीलंका से मैच हारने के बाद उन्‍होंने कहा कि हम बस बैक-एंड में थोड़ा रास्ता भटक गए। इस समय हम निराश हैं।

'श्रीलंका ने हमें हरा दिया'

मिचेलल मार्श ने मैच के बाद कहा कि मुझे लगा कि हाफवे पर यह एक कॉम्पिटिटिव टोटल था। इसमें कोई शक नहीं कि हमने जो शुरुआत की थी, उसके बाद शायद हम कुछ रन पीछे रह गए। यह निराशाजनक है, लेकिन श्रीलंका ने अच्छा खेला, उन्होंने हमें हरा दिया।

'हम बस रास्ता भटक गए'

शानदार शुरुआत के बाद आपको क्या लगता है कि आपको कितने रन बनाने चाहिए थे? इस पर मार्श ने कहा कि हम जानते हैं कि हम अपने बेस्ट पर बड़े स्कोर बना सकते हैं। हम बस बैक-एंड में थोड़ा रास्ता भटक गए। पार्टनरशिप नहीं कर सके और श्रीलंका ने अपनी पारी के बैक-एंड में बहुत अच्छी बॉलिंग की। शुरुआत में ही हमें पता था कि हम कुछ रन पीछे रह गए। जैसा कि मैंने कहा, हमारी शुरुआत अच्छी थी, लेकिन हां, श्रीलंका ने हमें हरा दिया, इसके अलावा और कुछ नहीं कहना है।

'हम इस समय निराश हैं'

अब आप एक अनजान स्थिति में हैं, आप लड़कों से क्या कहेंगे? यह एक अच्‍छा ग्रुप है, जिस तरह से यह बना है। मुझे लगता है कि अब हम भगवान की गोद में हैं। अभी कमरों में बहुत इमोशन है। हम अपना बेस्ट नहीं दे पाए हैं। हम ज़िम्बाब्वे-आयरलैंड का गेम देखते हैं और उम्मीद करते हैं… लेकिन हम इस समय निराश हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप