17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीलंका समेत 5 टीमों को मिला सुपर-8 का टिकट तो 5 बाहर, अब 10 टीमों के बीच 3 स्‍थानों के लिए जंग, देखें लेटेस्‍ट पॉइंट्स टेबल

T20 World Cup 2026 Points Table Update: टी20 वर्ल्ड 2026 के सुपर-8 में श्रीलंका समेत पांच टीमों ने जगह बना ली है तो पांच टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। अब तीन स्‍थानों के लिए 10 टीमों के बीच होड़ होगी। आइये पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल जानते हैं।

3 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 17, 2026

T20 World Cup 2026 Points Table Update

T20 World Cup 2026 की ट्रॉफी। (Photo- IANS)

T20 World Cup 2026 Points Table Update: श्रीलंका ने पल्लेकेले में रविवार को टी20 वर्ल्ड 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी है। यह श्रीलंका की लगातार तीसरी जीत है इस जीत के साथ उसने सुपर 8 में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। इस तरह अब तक सुपर 8 में पांच टीमों ने जगह बना है तो पांच टीमें आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। अब तीन स्‍थानों के लिए 10 टीमों के बीच जंग होगी। आइये लेटेस्‍ट पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं।

यूएसए या पाकिस्‍तान

ग्रुप ए में भारत ने सुपर-8 में जगह बना ली है तो नामीबिया आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है। जबकि नीदरलैंड भी करीबन बाहर ही मानी जा रही है। अब इस ग्रुप में एक स्‍थान के लिए यूएसए और पाकिस्‍तान के बीच जंग है। इसका फैसला पाकिस्‍तान बनाम नामीबिया मैच टिका है। पाकिस्‍तान जीती तो वह सुपर-8 में जगह बना लेगी और उसके हारने पर यूएसए को अगले चरण में पहुंच जाएगी।

ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल

पोजिशनटीममैचजीतेहारेअंकनेट रन रेट
1flagभारत (Q)3306+3.050
2यूएसएflag4224+0.788
3flagपाकिस्‍तान3214-0.403
4flagनीदरलैंड3122-1.352
5flagनामीबिया (E)3030-2.443

जिम्‍बाब्‍वे सबसे बड़ी दावेदार

ग्रुप बी में श्रीलंका ने सुपर-8 में जगह बना ली है तो ओमान आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है। इस ग्रुप में जिम्‍बाब्‍वे अब सुपर-8 की सबसे बड़ी दावेदार है, क्‍योंकि उसने शुरुआती अपने दोनों मैच जीते हैं। अब उसे सिर्फ एक जीत की दरकार है। जबकि ऑस्‍ट्रेलिया उम्‍मीद करेगा कि जिम्‍बाब्‍वे अपने दोनों मैच हार जाए और उसे टिकट मिल जाए।

ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल

पोजिशनटीममैचजीतेहारेअंकनेट रन रेट
1श्रीलंका (Q)3306+2.462
2जिम्‍बाब्‍वे2204+1.984
3ऑस्‍ट्रेलिया3122+0.414
4आयरलैंड31220.150
5ओमान (E)3030-4.546

ग्रुप सी की तस्‍वीर हुई साफ

ग्रुप सी की तस्‍वीर अब पूरी तरह से साफ हो गई है। इस ग्रुप से वेस्‍टइंडीज और इंग्‍लैंड ने आधिकारिक रूप से सुपर-8 में जगह बना ली है। जबकि स्‍कॉटलैंड, इटली और नेपाल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

ग्रुप-सी की पॉइंट्स टेबल

पोजिशनटीममैचजीतेहारेअंकनेट रन रेट
1वेस्‍टइंडीज (Q)3306+1.820
2इंग्‍लैंड (Q)4316+0.201
3स्‍कॉटलैंड (E)3112+0.359
4इटली (E)3112-0.588
5नेपाल (E)3030-1.942

ग्रुप डी में भी फंसा पेच

ग्रुप डी की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने आधिकारिक रूप से जगह बना ली है। इस ग्रुप से अभी तक कोई बाहर नहीं हुआ है। अब शेष एक स्‍थान के लिए न्‍यूजीलैंड को इस ग्रुप में सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। वह कनाडा को हराते ही अगले चरण के लिए क्‍वालीफाई कर जाएगी।

ग्रुप-डी की पॉइंट्स टेबल

पोजिशनटीममैचजीतेहारेअंकनेट रन रेट
1साउथ अफ्रीका (Q)3306+1.477
2न्‍यूजीलैंड3214+0.701
3अफगानिस्‍तान3122-0.215
4यूएई3122-0.797
5कनाडा2020-1.526