8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AFG vs NZ: गुलबदीन ने तूफानी अर्धशतक जड़ गेंदबाजों को जमकर कूटा, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य

AFG vs NZ T20 World Cup Match Highlights: टी20 वर्ल्‍ड कप में आज रविवार को पहला मुकाबला न्‍यूजीलैंड और अफगानिस्‍तान के बीच खेला जा रहा है। गुलबदीन नैब के तूफानी अर्धशतक के दम पर अफगानी टीम ने कीवियों के सामने 183 रन का लक्ष्‍य रखा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 08, 2026

AFG vs NZ T20 World Cup Match Highlights

रन के लिए दौड़ते रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम ज़दरान। (फोटो सोर्स: IANS)

AFG vs NZ T20 World Cup Match Highlights: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का चौथा मुकाबला में आज रविवार 8 फरवरी को न्‍यूजीलैंड और अफगानिस्‍तान के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन स्‍कोर बोर्ड पर टांगे हैं। अफगानिस्‍तान की ओर से गुलबदीन नैब ने महज 35 गेंदों पर 63 रनों की तूफानी पारी खेली है।

पावरप्ले में ही पवेलियन लौटे दोनों ओपनर

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। लेकिन, पावरप्ले की समाप्ति से पहले लॉकी फर्ग्यूसन ने जादरान (10) को आउट अफगानी टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद फर्ग्यूसन ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर गुरबाज (27) को क्‍लीन बोल्ड कर दिया।

गुलबदीन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बाद सेदिकुल्लाह और गुलबदिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की पार्टनरशिप की और स्कोर 100 के पार पहुंचाया। गुलबदीन ने 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही सेदिकुल्लाह 24 गेंदों पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। गुलबदीन ने इसके बाद भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन वह रचिन की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। गुलबदीन ने 35 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की सहायत से 63 रन की पारी खेली।

रसूली और उमरजई ने 182 तक पहुंचाया

अंत में अफगानिस्तान के लिए दारविश रसूली ने 13 गेंदों पर 20 रन और अजमातुल्लाह उमरजई ने 7 गेंदों पर 14 रन और मोहम्मद नबी ने नाबाद 10 रन की पारी खेलते हुए स्‍कोर को 182 तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट, मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट लिया।