
ग्लेन फिलिप्स (फोटो- IANS)
New Zealand vs Afghanistan: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए। 183 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने सिर्फ 5 विकेट खोकर 18वें ओवर में हासिल कर लिया।
मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही। 5 ओवर तक अफगानिस्तान ने 35 रन बना लिए थे, लेकिन कोई विकेट नहीं गिरा था। इसके बाद इब्राहिम ज़दरान आउट हो गए। फिर 42 के स्कोर पर रहमानुल्लाह गुरबाज भी पवेलियन लौट गए।
इन दोनों के आउट होने के बाद सेदिकुल्लाह अटल और गुलबदीन नायब ने पारी को संभाला और अफगानिस्तान को 100 रन के पार पहुंचाया। सेदिकुल्लाह 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गुलबदीन नायब ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 35 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे। आखिरी ओवरों में अजमतुल्लाह ओमरजई और मोहम्मद नबी ने तेजी से रन बटोरते हुए टीम का स्कोर 180 के पार पहुंचाया।
183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। फिन एलन दूसरी गेंद पर आउट हो गए, जबकि रचिन रविंद्र को पहली ही गेंद पर मुजीब उर रहमान ने पवेलियन की राह दिखा दी। हालांकि इसके बाद टिम सेफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया और मैच का रुख पलट दिया।
टिम सेफर्ट ने शानदार अर्धशतक जड़ा और 42 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंदों में 42 रनों की तेज पारी खेलकर अफगानिस्तान की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके बाद बचा हुआ काम मार्क चैपमैन और डैरिल मिचेल ने कर दिया। न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 183 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। यह ग्रुप डी का पहला मुकाबला था। अब न्यूजीलैंड अपना अगला मुकाबला इसी मैदान पर 10 फरवरी को यूएई के खिलाफ खेलेगी, जबकि अफगानिस्तान 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा।
Published on:
08 Feb 2026 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
