3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्ड कप में 9 मेहमान टीमों से धमाल मचाने को तैयार 40 भारतीय मूल के खिलाड़ी, जानें किस टीम कितने हिन्दुस्तानी

Indian origin players 9 visiting teams in T20 WC: भारत के लिए खेलने के सपने के साथ बड़े हुए कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्‍हें ज्‍यादा प्रतिस्पर्धा के चलते देश छोड़ना पड़ा, लेकिन वे अब दूसरे देशों के लिए खेलकर अपने सपने को पूरा कर रहे है। आईये आज हम आपको बताते हैं कि इस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में मेहमान टीमों में कौन से खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 03, 2026

Indian origin players 9 visiting teams in T20 WC

कनाडा के भारतीय मूल के प्‍लेयर्स के साथ विराट कोहली। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/iabhishek__kr)

Indian origin players 9 visiting teams in T20 WC: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के वार्म-अप मैच में जब इंडिया ए का सामना यूएसए से हुआ तो ऐसा लगा कि हम अपनों के खिलाफ ही खेल रहे हैं, क्‍योंकि विपक्षी टीम के कप्‍तान समेत सात खिलाड़ी भारतीय मूल के थे। इनमें ज्‍यादातर खिलाड़ी ऐसे थे, जिन्‍होंने भारत के लिए खेलने का सपना देखा था, लेकिन यहां ज्‍यादा प्रतिस्‍पर्धा होने के चलते इन्‍हें देश छोड़ने का कड़ा फैसला लेना। इसी तरह 9 मेहमान टीमें ऐसी हैं, जिनमें 40 हिन्‍दुस्‍तानी खिलाड़ी शामिल हैं। आइये इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि किस टीम में कितने और कौन-कौन से खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं।

कनाडा में सबसे ज्‍यादा 9 खिलाड़ी

दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंदल, अंश पटेल, हर्ष ठाकर, जसकरनदीप बुट्टर, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, रविंदरपाल सिंह, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा, युवराज समरा।

9 हिंदुस्‍तानियों के साथ दूसरे स्‍थान पर यूएसए

मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, नोस्थुश केनजिगे, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, शुभम रंजने।

ओमान के 7 खिलाड़ी भारतीय मूल के

जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, करण सोनावले, जय ओडेदरा, आशीष ओडेदरा, वसीम अली, जितेन रामानंदी।

संयुक्त अरब अमीरात में भी 7 खिलाड़ी

अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, हर्षित कौशिक, मयंक कुमार, सिमरनजीत सिंह, सोहैब खान।

न्यूज़ीलैंड में 2

ईश सोढ़ी, रचिन रविंद्र

दक्षिण अफ्रीका - 1

केशव महाराज

वेस्टइंडीज - 1

गुडाकेश मोती

इटली - 1

जसप्रीत सिंह

नीदरलैंड - 1

आर्यन दत्त

Story Loader