Pat Cummins to Miss IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप से पैट कमिंस चोट के चलते बाहर हुए पैट कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) भी मिस कर सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान को उम्मीद है कि वह 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के आगामी सीजन के लिए फिट हो जाएंगे। लेकिन, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका खेलना और कितना खेलना है, यह उनकी पीठ की रिकवरी पर निर्भर करेगा।