17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Churu : जिले के आखरी छोर पर स्थित गांव बाड़ा के लोगों को नियमित मिलेगा पीने का पानी

ग्रामीणों की इस मुहिम को राजस्थान पत्रिका ने मुद्दा बनाया क्योंकि 85 प्रतिशत अनुसूचित जाति के मजदूर व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए टैंकर खरीद कर पानी लाना महंगा पड़ रहा था।

2 min read
Google source verification

चूरू. जिले के अंतिम छोर पर स्थिति सुजानगढ़ तहसील के गांव बाड़ा के लिए आखिर नियमित जलापूर्ति किए जाने की राह निकल आई है। पिछले 6 साल से नियमित जलापूर्ति नहीं होने से यहा पेजयल संकट बना रहा। अब राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के तहत एक करोड़ रुपए की स्वीकृति के बाद उच्च जलाशय व 3.5 किलोमीटर राइजिंग पाइपलाइन निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।

ग्राम एवं जल स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष पेमाराम तेतरवाल के साथ ग्रामीण लंबे समय से पानी की समस्या को लेकर प्रधान, विधायक, जिला प्रमुख और सांसद तक मांग उठाते रहे, लेकिन समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों की इस मुहिम को राजस्थान पत्रिका ने मुद्दा बनाया क्योंकि 85 प्रतिशत अनुसूचित जाति के मजदूर व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए टैंकर खरीद कर पानी लाना महंगा पड़ रहा था।

समिति के सदस्यों ने किया संघर्ष
समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, मुख्यमंत्री व शासन सचिव के समक्ष पानी की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने में राजस्थान पत्रिका का विशेष योगदान रहा, जिससे प्रशासन का ध्यान इस ओर गया।

मुनि जयकुमार से भी मिले ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि वे जैन विश्व भारती परिसर में तपस्वी मुनि जयकुमार को भी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में बाड़ा गांव के लिए उच्च जलाशय, खडाप से बाड़ा तक 3.5 किलोमीटर राइजिंग पाइपलाइन एवं चारदीवारी निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत किए। बजट घोषणा के बाद जलदाय विभाग ने मौके की रिपोर्ट, तकनीकी नक्शा व ग्राम पंचायत की सहमति लेकर प्रक्रिया पूरी कर ली थी। जून 2025 में टेंडर भी हो गया, लेकिन ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी नहीं होने से कार्य में देरी हो गई, जिससे ग्रामीणों में निराशा फैल गई थी।

20 जनवरी को हुआ अनुबंध
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 20 जनवरी को विभाग ने संवेदक फर्म से अनुबंध कर कार्यादेश जारी कर दिया। महाशिवरात्रि पर अजमेर की संवेदक फर्म ने रविवार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। मशीनरी व मजदूरों के पहुंचते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम एवं जल स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पेमाराम तेतरवाल ने श्रमिकों व संवेदक प्रतिनिधियों का स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि उच्च जलाशय निर्माण पूरा होने के बाद गांव को स्थायी पेयजल समाधान मिलेगा और वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।

काम शुरू शिलान्यास प्रस्तावित
गांव बाड़ा में महाशिवरात्रि त्रयोदशी पर उच्च जलाश्य निर्माण के लिए मिट्टी खुदाई कर प्रारंभ कर दिया गया। समिति पेमाराम ने बताया कि आज प्रतीकात्मक रूप से कार्य की शुरुआत कर दी गई है, जबकि शिलान्यास का विधिवत कार्यक्रम शीघ्र आयोजित किया जाएगा।