16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Viral Wedding: जानें कौन है राजस्थान की हॉकी स्टार सोनिका? जिसने हरियाणवी ओलिंपियन से रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें

Social Media Viral Wedding: राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सोनिका टांडी ने भारतीय पुरुष हॉकी खिलाड़ी और ओलिंपियन सुमित वाल्मीकि से सादगीपूर्ण समारोह में शादी कर ली। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद खेल जगत में खुशी की लहर है, हालांकि दोनों ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Akshita Deora

Feb 16, 2026

Hockey Player Wedding

सोशल मीडिया की वायरल वीडियो से ली तस्वीर

Hockey Player Sonika Tandi Weds Sumit Kumar: राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सोनिका टांडी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर सोनिका ने भारत के पुरुष हॉकी खिलाड़ी और ओलिंपियन सुमित वाल्मीकि के साथ विवाह कर लिया है। शादी की तस्वीरें और एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसके बाद खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने अब तक अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई घोषणा नहीं की है।

निजी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार दोनों खिलाड़ियों ने ऋषिकेश के एक रिसोर्ट में सादगीपूर्ण समारोह में फेरे लिए। शादी में दोनों परिवारों के करीबी लोग ही शामिल हुए। शादी के तुरंत बाद दोनों अपने-अपने खेल कार्यक्रमों में व्यस्त हो गए।

सोनिका ने 17 फरवरी से होने वाली नेशनल सिविल सर्विसेज चैंपियनशिप की तैयारी शुरू कर दी, वहीं सुमित भी राष्ट्रीय कैंप और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी में जुट गए।

कौन है सोनिका टांडी

20 मार्च 1997 को राजस्थान के चूरू जिले के गालड़ गांव में जन्मी सोनिकाटांडी ने 11 साल की उम्र में हॉकी स्टिक थामी थी। शुरुआती पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखा दी थी। बिना किसी निजी अकादमी के उन्होंने मेहनत और अनुशासन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई। एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में वह देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

दोनों अधिकारी पद पर हैं कार्यरत

सुमित वाल्मीकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा रह चुके हैं और ओलिंपिक सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं। वर्तमान में वे ONGC में अधिकारी पद पर कार्यरत हैं, जबकि सोनिका आयकर विभाग में अधिकारी हैं। दोनों कई साल से दोस्त थे।