1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 1.98 फीसदी मतदाता बढ़े

गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना चरण के बाद 16 दिसम्बर 25 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था जिसमें जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 95 हजार 187 थी। कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसम्बर 25 से 19 जनवरी 2026 तक दावें एवं आपत्तियां प्राप्त की गई।

2 min read
Google source verification

चूरू. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में 27 अक्टूबर 25 की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (Special Intensive Review 2026) के घोषित कार्यक्रम अनुसार गणना चरण बाद जिले में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इस संदर्भ में शनिवार को कलेक्ट्रेट में हुई प्रेस कॉफ्रेंस में जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्रशासनिक और पुनरीक्षण में जुटी टीम ने पारदर्शिता के साथ कार्य किया। उनका कहना था कि इतनी बड़ी संख्या में प्रत्येक मतदाता का सत्यापन कर निर्वाचक नामावलियां तैयार करना बड़ी बात है। इसमें जिलेवासियो का बड़ा सहयोग रहा, तो बीएलओ सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने तन्मयता से यह कार्य किया।

गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) कार्यक्रम के तहत गणना चरण के बाद 16 दिसम्बर 25 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था जिसमें जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 95 हजार 187 थी। कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसम्बर 25 से 19 जनवरी 2026 तक दावें एवं आपत्तियां प्राप्त की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से आपत्तियों के लिए आवेदन पत्रों, दावे, राजनीतिक दलों से विचार विमर्श पर चर्चा करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 21 फरवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया।

मतदाताओं की संख्या बढ़कर हुई 16 लाख से अधिक
मततादा सूचियों के किए एक अंतिम प्रकाशन अनुसार जिले में अब 8 लाख 55 हजार 203 पुरुष, 7 लाख 71 हजार 543 महिला मतदाताओं सहित कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 16 लाख 26 हजार 757 हो गई है। इस प्रकार जिले में मतदाताओं में 1.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं।

नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया रहेगी जारी
जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने बताया कि मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने, हटाने और प्रविष्टियों में संशोधन की प्रक्रिया अनवरत जारी रहेगी। इसके लिए निर्धारित आवेदन, ऑनलाइन या फिर संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर भरा जा सकता है।

कर सकते हैं अपील
मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध अपील लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम तथा निर्वाचक पंजीकरण नियम अन्तर्गत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अंतिम प्रकाशन तिथि से 15 दिवस में तथा जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान को जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के 30 दिवस के भीतर प्रस्तुत की जा सकती है।

विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल

सादुलपुर 129230 118550 1 247781

तारानगर 137950 124065 3 262018

सरदारशहर 159772 141891 2 301665

चूरू 131808 120771 2 252581

रतनगढ़ 144324 130003 1 274328

सुजानगढ़ 152119 136263 2 288384

----------- ----------- --------- ------ ------------

कुल 855203 771543 11 1626757

-------------------------------------------------------------