28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्लॉक हुई सीवरेज लाइन, राह से भटकी चूरू की इस प्रमुख कॉलोनी की सफाई

सदस्यों ने मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि अग्रसेन नगर का मुख्य सड़क मार्ग एवं अतिथि भवन की ओर जानेवाली सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

2 min read
Google source verification


चूरू. किसी समय में शहर के सुंदर नगर में शुमार रहा अग्रसेन नगर आज न केवल विकास की राह भटक रहा है बल्कि नगर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। पत्रिका की ओर से जब नगर की समस्याओं के मुद्दे साझा किए तो अग्रसेन नगरवासियों का कहना था कि ओवर ब्रिज के निर्माण के चल रहे कार्य से उठ रहे मिट्टी के गुब्बार से जहां यहां वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है, वहीं सट्रीट लाइटें बंद होने से रात को मार्ग अंधकार छाए रहने से आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अग्रसेन नगर समग्र विकास समिति के सदस्यों ने अपनी बात खुलकर रखते हुए बताया कि ब्लॉक हुई सीवरेज लाइन परेशानी का कारण तो बनी हुई है साथ नियमित सफाई नहीं होने से नगर के अनेक मार्ग मिट्टी और कचरे से सने हुए हैं। सदस्यों का कहना था कि अग्रसेन नगर के मुख्य पार्क में ओपन जिम लम्बे समय से बंद है, जिससे सभी उपकरणों के जंग लग चुकी है। पार्क में शौचालयों की हालत खस्ता है, तो एक बंद पड़ा है।

सदस्यों ने मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि अग्रसेन नगर का मुख्य सड़क मार्ग एवं अतिथि भवन की ओर जानेवाली सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। आपणी योजना से जुड़े हुए होने के बाद भी नहरी मीठे पानी की आपूर्ति माह में केवल चार बार की जाती है। मार्ग में भारी वाहनों के आवागमन से जहां दिनभर धूल के गुब्बार आसमान में छाए रहते हैं तो यहां खड़े रहने वाले वाहनों से मार्ग अवरुद्ध तक हो जाता है। नगर के मार्गों में लगी लगभग 40 स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है लेकिन इस ओर नगर परिषद की ओर से ध्यान तक नहीं दिया गया है। मोहल्ला मीटिंग में हुक्मीचंद गौड, रतनसिंह शेखावत, विमल भटनागर, राजेंद्र शर्मा मुसाफिर, ओमप्रकाश तंवर, प्रदीप तंवर, कैप्टन केके शर्मा, मदनलाल राजपुरोहित तथा किशनसिंह राठौड़ ने मुद्दे सांझा किए।

किस को कहें
अग्रसेन नगर (Churu Agrasen Nagar) में समस्याएं अनेक हैं, लेकिन किस को कहें समझ में नहीं आता, नगर परिषद प्रशासन को एक बार नहीं बार कहे जाने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।

स्कूल परिसर में कचरा
प्रताप पब्लिक पार्क के आगे कूड़े करकट के ढ़ेर लगे है, उठाने के लिए कोई आता नहीं है। अग्रसेन नगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के चारदीवारी नहीं है इस कारण स्कूल परिसर में कचरा जमा रहता है। बनवारीलाल शर्मा, अध्यक्ष, अग्रसेन नगर विकास समिति