
राजस्थान बोर्ड (फोटो-पत्रिका)
चूरू. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के लिए जहां शिक्षा विभाग के अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं वहीं 10वीं और 12वीं की परीक्षा की समय सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार लगभग तीन सप्ताह पहले शुरू हाेने वाली परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र और परीक्षा सामग्री का वितरण कर उन्हें संबंधित थानों में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन|
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (RBSE Ajmer) द्वारा विज्ञप्ति जारी कर टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 17 फरवरी को होने वाली कंप्यूटर विज्ञान कोड 03 और इनफोरमेटिक्स प्रेक्टिसेज कोड 04 परीक्षा की प्रात: 8 .30 से 11.15 के स्थान पर अपराह्न 2 बजे से 5.15 तक होगी। इसी प्रकार 24 फरवरी को चित्रकला कोड 17 की परीक्षा भी प्रात: 8.30 से 11.15 तक होने वाली परीक्षा भी अपराह्न 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी, जबकि शेष परीक्षा कार्यक्रम यथावत रहेगा।
उत्तर पुस्तिकाओं में बार कोड
इस बार बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों की भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं मे बार कोड की व्यवस्था परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता के लिए की गई है गणित की परीक्षा में बार कोड वाली उत्तर पुस्तिकाओं को ही अनिवार्य रूप से उपयोग लेने के निर्देश दिए गए है। अन्य विषयों की परीक्षाओं में पहले से शेष स्टाॅक को काम में लेकर आवश्यकता होने पर बार कोड वाली कापियां उपयोग मे ली जायेगी। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मा.डॉ. कमल कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कक्षा दस में 37215 और कक्षा 12 में 32215 परीक्षार्थी पंजीकृत है। बोर्ड द्वारा जिले में 233 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। बोर्ड के निर्देशानुसार निजी विद्यालयों के परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य होंगे और वीक्षण कार्य के लिए भी राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया जाएगा।
फ्लाइंग स्क्वाड का गठन
बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चूरू एवं संयुक्त निदेशक कार्यालय स्तर के उड़नदस्तें की टीम परीक्षा के दौरान निरीक्षण के लिए नियुक्त रहेगें।
पेपर कॉर्डिनेटर नियुक्त
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार तीन से चार परीक्षा केंद्रों पर एक के हिसाब से राजपत्रित शिक्षा अधिकारी स्तर के 45 पेपर कॉर्डिनेटर नियुक्त किए गए है। पेपर कॉर्डिनेटर की उपस्थिति में पुलिस थानों में केंद्राधीक्षक अतिरिक्त केंद्राधीक्षक के साथ अलमारी से पेपर निकाल कर अपने केंद्र की और प्रस्थान करेगें। पेपर कॉर्डिनेटर आवंटित परीक्षा केंद्रों में किसी एक केंद्र पर परीक्षा समय उपस्थित रहेगा।
Published on:
10 Feb 2026 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
