9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू के रतनगढ़ में ट्रेलर और मोटरसाइकिल की टक्कर, दो बाइक सवार युवकों की मौत

जानकारी के अनुसार बीनादेसर निवासी खिराज मेघवाल (25) एवं पड़िहारा निवासी सूरज मेघवाल (20) बाइक से हुडेरा फांटा से संगम चोराहे की तरफ आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से रीको तिराहे के पास बाइक की टक्कर हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Road accident

Accidental bike (Photo- Patrika)

रतनगढ़. रतनगढ़ के मेगा हाइवे पर रीको तिराहे के पास शनिवाद देर रात एक ट्रेलर और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुघटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रेलर को थाले में लाकर खड़ा कर दिया।

जानकारी के अनुसार बीनादेसर निवासी खिराज मेघवाल (25) एवं पड़िहारा निवासी सूरज मेघवाल (20) बाइक से हुडेरा फांटा से संगम चोराहे की तरफ आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से रीको तिराहे के पास बाइक की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। चूरू में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को चूरू के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।