ग्राम सारसवाड़ा में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर का काम लम्बे अरसे से बंद है। नगर निगम में समतलीकरण के टेंडर दोबारा नहीं लग पाए हैं। बारिश के चलते इसका प्रस्तावित स्थल झाडिय़ों से घिर गया है। ट्रांसपोर्ट नगर का पहुंच मार्ग भी बदहाल है। इधर, सिवनी रोड में मालधक्का के पास ट्रकों की बढ़ती संख्या परेशानी बनी हुई है।
ट्रांसपोर्टर इसके निर्माण के इंतजार में राह तक रहे हैं।बीती 30 मार्च को हुई नगर निगम के बजट सम्मेलन में कांग्रेस पार्षदों ने ट्रांसपोर्ट नगर में समतलीकरण टेंडर के पहले शुरू किए जाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। पार्षदों ने बिना टेंडर किए 2.70 करोड़ रुपए का समतलीकरण कार्य कैसे करने का सवाल उठाया था। तब ट्रांसपोर्ट नगर के समतलीकरण का कार्य तुरंत रोकने का निर्णय हुआ। नगर निगम सम्मेलन में विवाद से घिरने के बाद अगस्त में इसका टेंडर किया गया। फिर राजनीतिक दबाव में उसे निरस्त कर दिया गया। तब से यह मामला ठंडे बस्ते में है। इसे दोबारा शुरू करने के प्रयास नाकाफी बताए जा रहे हैं। वर्तमान में ग्राम सारसवाड़ा में प्रस्तावित स्थल झाडिय़ों से घिरा है। ग्राम सारसवाड़ा से पहुंच मार्ग जर्जर और बदहाल बताया गया है।
सांसद बंटी साहू और महापौर विक्रम अहके ने इस ट्रांसपोर्ट नगर का भूमिपूजन जनवरी माह में किया था। उस समय ये दावा किया था कि इस कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने 19 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। ये राशि मिली भी तो फिर भी 8 करोड़ रुपए कम पड़ेंगे। नगर निगम के बजट सम्मेलन में इसकी लागत 27 करोड़ रुपए बताई गई है। इसके लिए निगम को अपने संसाधन लगाने पड़ेंगे। एमआइसी ने ट्रांसपोर्ट नगर का प्लॉट का मूल्य 838 रुपए तय किया है। इसके एवज में ट्रांसपोर्टर को प्लॉट दिए जाएंगे।
सिवनी रोड पर हर दिन ट्रकों की कतार ट्रांसपोर्ट नगर के अभाव में हर दिन सिवनी रोड पर ट्रकों की कतार लग रही है। रेलवे का मालधक्का होने से ट्रक आधी सडक़ पर खड़े रहते हैं। इसके चलते आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रांसपोर्ट नगर बन जाए तो समस्या का समाधान का संभव है।
ट्रांसपोर्ट नगर में भूमिपूजन हो चुका है, फंड भी मिल चुका है। किन्ही कारण से काम रुका पड़ा है। जबकि ट्रांसपोर्टर चाहते हैं कि यह काम जल्दी से हो। इससे सडक़ पर खड़े ट्रकों को स्थान मिलेगा। ट्रांसपोर्टर को राहत मिलेगी।
-नंदू डोडानी, अध्यक्ष ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन छिंदवाड़ा।
.....नगर निगम के सम्मेलन में यह ट्रांसपोर्ट नगर के टेंडर का मुद्दा उठा। फिर इसका टेंडर निरस्त हो गया। ये बात समझ से परे है। जिम्मेदार पदाधिकारियों से इसका जवाब देना चाहिए।
-सोनू मागो, अध्यक्ष नगर निगम छिंदवाड़ा।
ट्रांसपोर्ट नगर का समतलीकरण और अन्य निर्माण कायों का टेंडर हम लगा रहे हैं। किन्हीं कारणों से पिछली बार निरस्त हो गया है। इस बार नए संकल्प के साथ ट्रांसपोर्ट नगर का काम पूरा कराएंगे।
-विक्रम अहके, महापौर, नगर निगम।
.....
Published on:
23 Oct 2025 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग